March 7, 2026
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजबन्ना गांव में होली से पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें गांव के ही मो. मोकिम और उनका पुत्र जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घायल मो. मोकिम ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पीरपैंती थाना में लगभग दर्जन भर लोगों को नामजद करते हुए लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि घटना की शुरुआत बकरी की पिटाई को लेकर हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मूल रूप से यह […]