December 6, 2025
पेड़ काटते समय बिजली का पोल गिरने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर गढ़वा में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन शर्मा, पिता नकुल शर्मा के रूप में हुई है। वे पेशे से बढ़ई थे और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथुन शर्मा पेड़ काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगा बिजली का पोल अचानक असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और उन्हें बचाने के लिए दौड़े। परिजन तुरंत उन्हें जगदीशपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार […]