July 23, 2025
मनिहारी के गांधी टोला में जलज परियोजना के तहत चार दिवसीय अगरबत्ती-मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत गांधी टोला गांव में सोमवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना (जलज रामचिरैया) के अंतर्गत चार दिवसीय अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय समुदाय विशेषकर महिलाओं को आजीविका सृजन में सहयोग करेगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव की 25 महिलाओं को चयनित कर उन्हें हस्तनिर्मित अगरबत्ती एवं मोमबत्ती बनाने की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षक रघुनंदन प्रसाद सिंह ने महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने सामग्री जैसे—कोयला पाउडर, जिकैट […]