December 6, 2025
झंडापुर में आपदा मित्र से मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS
मारपीटChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में आपदा मित्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी मुख्तार खान, आपदा कोऑर्डिनेटर, विसर्जन स्थल जमालपुर घाट पर ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में छोटेलाल सिंह और उसके साथ मौजूद 7–8 अन्य व्यक्तियों ने एक युवक को खींचकर पानी में ले जाने का प्रयास किया। इस पर आपदा मित्रों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनका लाइफ जैकेट छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में आपदा मित्र घायल हो गए। घटना के आधार पर झंडापुर थाना कांड संख्या 147/25, दिनांक 25.10.25 को दर्ज किया गया। […]