August 6, 2025
मासूम की आंख बचाने के लिए पिता लगा रहे मदद की गुहार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025स्कूल से लौटते वक्त बाइक की टक्कर ने छीन ली मासूम रिया की रोशनी नवगछिया की मासूम रिया भारती की दुनिया छह जून को एक सड़क दुर्घटना के बाद अंधेरे में डूब गई। पांच वर्षीय रिया स्कूल से घर लौट रही थी, तभी खगड़ा निवासी वरुण सिंह उर्फ बाना के पुत्र छोटू कुमार ने तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दाईं आंख में गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद रिया को तुरंत नवगछिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे देविका आई अस्पताल, फिर शंकर […]