August 12, 2025
MUKESH SAHNI PROGRAM : गोपालपुर बन चुका हैं ‘हास्य का विधानसभा’ अब चाहिए ऐसा जो हर सुख-दुख में साथ रहे – प्रेम सागर डब्लू यादव || GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babulनवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है। डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन […]