January 7, 2026
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर मुकेश राणा की पहल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया त्वरित संज्ञान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश राणा ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत तय समय सीमा में लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिलाने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया था। मुकेश राणा द्वारा किए गए इस पत्राचार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले को समाज कल्याण विभाग को निदान के लिए निर्देशित कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से मुकेश राणा को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े कई आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जिसके […]