Tag Archives: nagar parishad

Noimg

नगर परिषद नवगछिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहुला पार्क में संपूर्ण सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। साथ ही वहां उपस्थित आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित सीटीयूएस का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया द्वारा बाजार क्षेत्र में चलाया गया फॉगिंग अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद द्वारा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और सभापति प्रीति कुमारी के निर्देश पर शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने शहर के बाजार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान नगर परिषद के लिपिक आलोक गुप्ता सहित कई अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर फॉगिंग कराया जाना आवश्यक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे घर और आसपास पानी […]

Noimg

पंचायती करने गए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को पीटा, कहा – एक सप्ताह में बिछा देंगें लाश, मामला नवगछिया के इस वार्ड का – GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 की पार्षद स्वाति प्रिया के पति सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सागर पर पंचायती के दौरान जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिषेक कुमार, जो वार्ड संख्या 28, हरनाथचक निवासी हैं और शंकर सिंह के पुत्र हैं, ने बताया कि उन्हें पूनम देवी (पिता- स्व. भादो सिंह) एवं छोटेलाल सिंह व लालहौ सिंह (पिता- स्व. भिखो सिंह), सभी निवासी वार्ड 28, हरनाथचक, ने घरेलू विवाद के निपटारे के लिए पंचायती में बुलाया था। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सभी पक्षों को समझाने उनके घर गए थे। इसी दौरान राजेश कुमार (पिता- बिंदा सिंह) ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “यहां […]

Noimg

नगर परिषद सभापति ने कहा, नवगछिया में क्लीनिक और पैथोलॉजी की होगी जांच ||GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया के हरनाथचक में संचालित एक नर्सिंग होम मां दुर्गा तेतरी हेल्थ केयर में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नवगछिया क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अवैध क्लिनिक और जांच लैब्स के संचालन की शिकायतें मिल रही हैं। प्रेम सागर ने बताया कि कई लोगों ने शिकायत की है कि नवगछिया में कई अवैध स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे जिलाधिकारी भागलपुर को पत्र लिखेंगे और नगर परिषद क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य जांच घरों और क्लीनिकों की जांच कराई जाएगी। DESK 04 B

Noimg

नगर परिषद उपसभापति के पुत्र श्रेयांश का राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग में चयन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी के पुत्र श्रेयांश का चयन राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होगी। श्रेयांश वर्तमान में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है। श्रेयांश के पिता, नवगछिया नगर परिषद के वार्ड सदस्य प्रमोद यादव, इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। इस सफलता पर रश्मिरथी देवी, प्रमोद यादव, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, ताइक्वांडो महासचिव घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, और डॉ. गोपाल भारती ने श्रेयांश को बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि श्रेयांश का सपना है कि वह विश्व स्तर पर पदक जीतकर […]

Noimg

नगर परिषद कार्यालय में सभापति प्रीति कुमारी नें किया झंडोतोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी द्वारा मुख्य कार्यक्रम में झंडोतोलन किया गया। समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश और गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल समेत कई अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने शिरकत की।स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ, देश की एकता और अखंडता की रक्षा के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। DESK 04 B

Noimg

नगर परिषद नवगछिया के सभागार में गठित स्वयं सहायता समूह की 10वीं पास महिलाओं की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार ग्रामीण सतत जीविकोपार्जन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया के सभागार में गठित स्वयं सहायता समूह की 10वीं पास महिलाओं को बुलाया गया. 32 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दस्तावेज सतत जीविकोपार्जन प्रोग्राम में (सीआरपी) कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिलाओं को नीरा उत्पादन बिक्री व ताड़ी उत्पादन बिक्री के सर्वे के लिए चिह्नित किया गया. काउंसेलिंग का कार्य नगर मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार व राजकुमार मंडल करेंगे. काउंसलिंग कार्य में सभी सीआरपी का अहम योगदान रहा. DESK 04

Noimg

नगर परिषद कार्यालय में की गयी तदर्थ स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को तदर्थ स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए. पहला प्रस्ताव नगर विकास विभाग के पहल पर 2021 में बनाये गए प्लास्टिक बैन कानून से संबंधित था. इस कानून को समिति ने अंगीकृत किया. और पलास्टिक बैन की दिशा में पूर्व की तरह की कार्रवाई पर सहमति प्रदान की गयी. बैठक के संदर्भ में जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों उपमुख्य पार्षद ने एक निविदा को रद करने के लिए आवेदन दिया था. जिस पर पार्षदों ने विचार विमर्श करते हुए निविदा का निष्पादन करने का निर्णय लिया. दूसरी तरफ बैठक में इस बात की भी चर्चा की गयी कि उपमुख्य पार्षद कई योजनाओं के […]

चुनाव खतम – GS NEWS पर जानिए कौन बनेगा सभापति और उपसभापति

नवगछियानवगछिया नगर परिषदनवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022 एग्जिट पोल : नवगछिया नगर परिषद के सभापति व उपसभापति पद पर पहली बार नवगछिया में हुए ईवीएम पर मतदान के बाद नगर सभापति पद पर कांटे की टक्कर है । बताते चलें कि सभापति चेयरमैन पद पर त्रिकोणीय श्रृंखला है । जिनमें इंदिरा देवी मोटरसाईकिल छाप Vs सोनी देवी चरखा छाप Vs प्रीति कुमारी प्रेशर कुकर छाप के बीच कड़ा मुकाबला होना है । वही उपसभापति पद पर रश्मिरथी घड़ा छाप Vs गुड़िया कुमारी गेहूं की बाली Vs राखी भगत के बीच कड़ा मुकाबला है । हालांकि रश्मिरथी पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णदेव यादव की पतोहू के कारण थोड़ा अलग स्थान रख रही है । इसके अलावा नवगछिया नगर परिषद के सभी 28 वार्ड की स्थिति […]

Noimg

नगर परिषद चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर के नवगछिया में आगामी 18 तारीख को होने वाले नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से होते हुए महाराज जी चौक, मक्कातकिया, स्टेशन रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए थाना पहुंची। जहां एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, पब्लिक को असामाजिक तत्व की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दें, उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न बूथों और बाजार में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन पर कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा […]