Tag Archives: narayanpur me

Noimg

नारायणपुर में दशहरा पर्व को लेकर दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारबैठकभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को नारायणपुर स्टेशन परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना बिहपुर के रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, बिहपुर आरपीएफ के जगजीवन राम, समाजसेवी मो शोएब अली, अर्जुन यादव, निरंजन यादव, सुशील पोद्दार, आरिफ अली, प्रभाष यादव, अशोक यादव, अनिल ठाकुर और अनिल यादव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना था। समिति ने सभी सदस्यों से मिलकर पर्व को सफल और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की योजना बनाई। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में बाढ़ : कोसी नदी का पानी गांव में प्रवेश, स्कूल में भी पानी भरा |GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबाढ़बिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित तेलडीहा गांव में मंगलवार को कोशी नदी का पानी गांव में प्रवेश कर गया है। इससे कई घरों में पानी घुस गया है। वार्ड सदस्य सविता देवी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण लोग अपने मवेशियों और आवश्यक सामान के साथ स्थानीय बांध पर शरण ले रहे हैं। गांव की सड़क पर भी पानी बह रहा है, जिससे प्रमोद नागर ने चिंता व्यक्त की है कि गांव से जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त होने के कगार पर है। वहीं, मध्य विद्यालय तेलडीहा के निचले कमरे में पानी भर गया है, जिससे मंगलवार को भी पठन-पाठन बाधित हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि निचले कमरे में घुटना भर पानी है […]

Noimg

नारायणपुर में शोक सभा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर अभाविप नारायणपुर नगर इकाई ने नगर मंत्री के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन मधुरापुर में किया. सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया.नगर अध्यक्ष प्रो अजीत कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी अभाविप के संघर्षशील , कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता रहे. उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय राजनीति सेवा को समर्पित किया. मौके पर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज यादव, जिला सह संयोजक कुंदन राज पोद्दार, अभाविप के संजीव नागर सुमन, रविन्द्र कुमार साहा , मोहन कुमार चौधरी , अंगद शर्मा ,अश्विनी यादव, प्रीतम कुमार, गौतम यादव , प्रशांत कुमार साह […]

Noimg

नारायणपुर में सुबह नौ बजे से दिन- रात बिजली आपूर्ति रही बाधित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : सतीशनगर फीडर अंतर्गत मौजमा, गनौल , नवटोलिया व अन्य स्थानों पर सोमवार की सुबह नौ बजे से दिन- रात बिजली आपूर्ति बाधित रही. जिससे लोग खासे परेशान रहें. सभी गर्मी से बहुत परेशान दिखे. मधुरापुर गांव के लोगों ने बताया कि बिजली आती – जाती रही.जेई रवि राज ने बताया कि सूचना मिली है कि पश्चिमी रेलवे समपार के पास अंडरपास केबल में क्षति पहुंचाया गया है. विभाग की ओर से देर रात दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. विभाग के अधिकारी शशिचंद्र भूषण ने बताया कि मिस्त्री भेजकर केबल को दुरुस्त किया जा रहा है. ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा ने सोमवार को बड़ी तादाद में काफिले के साथ महागठबंधन के राजद, कांग्रेस, कम्यूनिस्ट एवं भीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत नारायणपुर प्रखंड के महवागढ स्थित दुर्गा मंदिर से प्रत्याशी ने माथा टेककर शुभारंभ किया। जनसंपर्क आशाटोल, पहाड़पुर, तेलडीहा, कुशाहा, रायपुर, मनोहरपुर,भवानीपुर, नारायणपुर, शाहपुर चौहद्दी, मुस्लिम टोला नारायणपुर, मधुरापुर, चकरामी, नवटोलिया, गनौल, मौजमा में जन संपर्क अभियान चलाया। मौके पर इलाके के सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी व अन्य मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में दावत ए इफ्तार का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के राजमार्ग 31 नवोदय चौक बलाहा गॉव के समीप नवनिर्मित छोटु होटल के प्रांगण में समाजिक कार्यकर्ता मासूम रसीद एवं पुर्व प्रदेश युवा राजद महासचिव पवन यादव के नेतृत्व में माह ए रमजान के अवसर पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तदाद में विभिन्न संगठन के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक पदाधिकारी,पत्रकार एवं समाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया। जहॉ एक साथ एक समय पर रोजेदार समेत उपस्थित सभी ने रोजा खोला और इसे भाई चारे का प्रतिक बताया।मौके पर नवोदय प्राचार्य डा.ब्रजैश कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पुर्व थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह,अशोक यादव,पवन यादव,कुंदन यादव,रंधीर मंडल,रण्वीर झा,जितेश कुमार सिंह,चितरंजन कुशवाहा,मुखिया प्रतानिधि किशोर पंडित,सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल रहमान,पुर्व पंचायत समिति सदस्य मो.ग्यास अली,सरफरोज खान,निवास […]

Noimg

नारायणपुर में ई- रिक्शा से दो जिंदा कारतूस व 1.75 लीटर देशी शराब किया बरामद | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर पुलिस में पुअनि वारिश खां ने नारायणपुर बस स्टैंड चौक के पास ई- रिक्शा के सीट पर काला रंग का प्लास्टिक संदेहास्पद स्थिति में पाया. तलाशी के क्रम में दो जिंदा कारतूस व 1.75 लीटर देशी शराब बरामद किया है. मामले में अज्ञात के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर मधुरापुर के भुवनेश्वर शर्मा के बासा से भवानीपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह 180 एमएल की 29 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले में भुवनेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर ली गयी है. DESK 04 […]

Noimg

नारायणपुर में बांस लदे ट्रक से 24 पैकेट गांजा के साथ पांच कारोबारी को पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

एनसीबी टीम एवं भवानीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 243 किलो गांजा बरामद ट्रक चालक के निशानदेही पर छोटी वाहन से कारोबारी को पुलिस ने दबोचा नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 नारायणपुर चौक से गुप्त सुचना के आधार पर गुरुवार की देर रात्रि एनसीबी टीम एवं भवानीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिल्लीगुड़ी से पटना की ओर जा रही बॉस लदी ट्रक संख्या ओआर 05 एके 0121 की तलाशी के दौरान 24 पैकेट गॉजा बरामद किया गया। जिसे भवानीपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर लाकर चालक से पुछताछ के दौरान उनके निशानदेही पर रेकरी कर रहे. छोटी वाहन से एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के समीप से चालक समेत पॉच कारोबारी को गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी […]