Tag Archives: narayanpur me

Noimg

नारायणपुर में पाँच दिवसीय श्री हरि कथा का हुआ समापन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री हरि कथा संपन्न हो गया। श्री हरि कथा के अंतिम दिन सर्वश्री आशुतोष महाराज जी के शिष्या साध्वी अमृता भारती जी ने कहा कि पुर्ण गुरु की पहचान है ब्रम्हज्ञान। धर्म अंधी आस्था पर खड़ा नहीं होता। प्रत्यक्ष अनुभूति पर आधारित धर्म ही वास्तविक धर्म है। क्योंकी महात्मा बुद्ध ने कहा मैंने उस बोधिसत्व का साक्षात्कार किया है।संत कबीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि सुना सुनी की बात नहीं,देखा देखी की बात।पुर्ण सतगुरु ब्रह्मज्ञान द्वारा जिज्ञासुओं को अंतरधट में ईश्वर का दर्शन करवाते हैं। सूरमा भक्त सूरदास जी ने गुरु वल्लभाचार्य जी के शरणागति में जाकर […]

Noimg

नारायणपुर में आयोजित हुआ गॉव चलो अभियान ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के पहाड़पुर गांव से रविवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के नेतृत्व में गॉव चलो अभियान आयोजित की गयी।जहां बूथ संख्या 41 व 42 पर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि बताया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति के बैठक में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के कार्यों का निर्धारण किया।जिसमें नए मतदाता बनाना , सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने एवं नमो व सरल एप्प डाउनलोड करने का अपील किया। मौके पर भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर प्रवास के क्रम में यहॉ आया जहां जनसंघ कालीन,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,विचार परिवार,जीविका दीदी ,छात्र नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया.मौके पर भाजयुमो नेता डब्लू मंडल ने […]

Noimg

नारायणपुर में दो ट्रकों का आमने सामने टक्कर, चालक जख्मी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 बीरबन्ना चौक के पास अहले सुबह कोहरे के कारण एनएचएआई प्लॉट के सामने दो ट्रकों के आमने सामने टक्कर में चालक जख्मी हो गया। एक ट्रक में लोहा लदा हुआ था जबकि दूसरा ट्रक खाली था। वही दुर्घटना में ट्रक चालक बुरी तरह से ट्रक में फस गया जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से भवानीपुर पुलिस ने मशक्कत बाद क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और जख्मी चालक को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिहपुर भेजा गया। जहां पर जख्मी के परिजनों ने स्थिति को चिंता जनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए। मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार यादव क्षतिग्रस्त ट्रक को […]

Noimg

नारायणपुर में धुमधाम से फहराया तिरंगा अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह जगह झंडोत्तोलन कर तिरंगा फहराया व स्कूली बच्चौ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी,व्यापार मंडल गोदाम में व्यापार मंडल अध्यक्ष गौतम सिंह,पीएचसी नारायणपुर में पीएचसी प्रभारी डा विनोद कुमार,नवोदय विद्यालय नगरपारा में प्राचार्य रोशन लाल,जेपी कॉलेज में नारायणपुर में प्राचार्य डा सत्येंद्र कुमार,महिला कॉलेज भ्रमरपुर में प्राचार्य प्रो.जयंत झा,भवानीपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार,बीआरसी नारायणपुर में बीईईओ मो.शमी अहमद,कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोक कुमार सिंह उर्फ चमन सिंह,राजद कार्यालय में. राजद प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा,भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव,जदयू कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष […]

Noimg

नारायणपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना परिसर में रविवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न गॉव एवं मुहल्ले में शोभा यात्रा को लेकर इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।मौके पर बीडीओ खुशबू कुमारी सीओ नीतेश कुमार सेठ थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बुद्धिजीवी वर्ग एवं जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विचार विमर्श करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सभी समुदाय के लोग आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस प्रशासन की नजर सभी लोगों पर है कुछ भी संदेह होने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस मौके पर वैध […]

Noimg

नारायणपुर में तीन विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर,माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर एवं शिवधारी सुखदेव माध्यमिक उच्च विद्यालय मौजमा गनौल में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। भ्रमरपुर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. कुमार चंदन ने बीईओ मो.शमी अहमद का स्वागत अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संबोधन में बीईओ ने छात्रों व अभिभावकों से शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की चर्चा किया।उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में बीडीओ खुशबू कुमारी,सीडीपीओ रेखा कुमारी, मुखिया उर्फ गुड्डू यादव ,पुर्व प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रभारी प्राचार्य प्रभंजन कुमार, ओमप्रकाश कुमार, रविन्द्र कुमार आदि ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे छात्रवृति,साइकिल,पोशाक समेत आदि छात्र उपयोगी योजनाओं की जानकारी दिया। शिवधारी सुखदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजमा-गनौल में सीओ नीतेश कुमार सेठ,बीईओ मो.शमी अहमद, एमडीएम प्रभारी […]

Noimg

नारायणपुर में मनाया गया प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलकामांझी की 239वाँ शहादत दिवस ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलकामांझी की 239 वाँ शहादत दिवस मड़वा पूरव पंचायत के सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद में मनाया गया. पुस्तकालय कोर कमेटी के उपसचिव अभिषेक आनंद के द्वारा शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालक करते हुए अभिषेक आनंद ने कहा बाबा तिलकामांझी गरीबों, किसानो के सहयोगी क्रन्तिकारी थे.वे उन्हें अंग्रेजी अत्याचार से बचाए रखते थे. साथ ही उनका कहना यह भी हुआ की वह देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी हुए पर उनको अभी तक देश के इतिहासकारों ने सम्मान के साथ यह स्थान नहीं दिया हैं. जबकि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. कार्यक्रम में अपनी संवेदना को व्यक्त करते हुए छात्र सुजीत […]

Noimg

नारायणपुर में धुमधाम से मनाया गया विवेकानंद की 161वीं जयंती ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर बलाहा व मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक समेत अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती धुमधाम से मनाया गया।नवोदय विद्यालय में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा स्वामी विवेकानंद जयंती देश के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, योग एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भावना प्रियदर्शी, सुष्मिता, सौरव कुमार, चिंकी मधुकर का विवेकानंद पर भाषण उत्कृष्ट था वहीं मास्टर हर्ष एवं रौनक ने पेंटिंग में अपना […]

Noimg

नारायणपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव स्थित कुशवाहा पुस्तकालय में गुरूवार को वार्ड नंबर चार में पंच पद के लिए उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपुर्ण संपन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान के प्रति उत्सुक दिखे। चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच तीनों प्रत्याशी का भाग्य का पिटारा मतदान पेटी में बंद हो गया।तीनों प्लत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ खुशबू कुमारी ने बताया कि कुल 456 मतदाताओं में से 258 मतदाताओं ने मतदान किया।जिसमें पुरुष 119 व 139 महिला मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया है।मतगणना 30 दिसंबर को शिल्प प्रशिक्षण भवन में सुबह आठ बजे से होगी। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सुमन यादव ने गॉव के ही पॉच लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की जख्मी युवक सुमन यादव का पुलिस अभिरक्षा में पीएचसी नारायणपुर में इलाज कराया गया है पीड़ीत सुमन के द्वारा आवेदन पर गॉव के ही कोको यादव,दिलखुश यादव,बिल्टू कुमार,टुनटुन कुमार,दिलीप यादव के विरुद्ध खेत में पटवन जाने के दौरान रास्ता रोककर जबरन गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।मामले में भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी। DESK 04 B