Tag Archives: Nathnagar station ke pass char Bora sharab baramad taskar pharar

Noimg

नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास चार बोरा शराब बरामद, तस्कर फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे पिलर संख्या 309/22 और 309/24 के बीच संदिग्ध अवस्था में रखे गए चार बोरे से भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई रेलवे लाइन पेट्रोलिंग गश्ती दल द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, नियमित गश्ती के दौरान एसआई सजीव कुमार झा के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के संजीव कुमार-2, राजकुमार, अभिनंदन कुमार एवं प्रेमजीत कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक के पास रखे चार बोरे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जब गश्ती दल ने बोरे की जांच की तो उसमें शराब होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर […]