Tag Archives: Naugachia Anumandal

नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर नवगछिया खेल संघ को मिला बिहुला गौरव सम्मान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया विकास समिति द्वारा नवगछिया खेल संघ को बिहुला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल संघ को खिलाड़ियों के विकास में योगदान और सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए दिया गया। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के संस्थापक घनश्याम प्रसाद को पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में नवगछिया विकास समिति के संस्थापक मुकेश राणा, नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवगछिया खेल संघ के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेलकूद के प्रति बढ़ते उत्साह और युवाओं […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर विभिन्न संस्थाओं को मिला ‘बिहुला गौरव सम्मान’ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया ।माँ बिहुला-विषहरी की पावन भूमि नवगछिया ने स्थापना के 53 वर्ष पूरे कर लिए। सोमवार को इस विशेष अवसर पर श्री शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ‘बिहुला गौरव सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नवगछिया विकास समिति के सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि इस अवसर पर शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया, भागलपुर जिला प्रशासन, लायंस क्लब नवगछिया, क्लीन नवगछिया–ग्रीन नवगछिया, जय महादेव नि:शुल्क बोलबम सेवा शिविर ढोलबज्जा, मारवाड़ी युवा मंच, सामूहिक विवाह समिति तेतरी, गणिनाथ सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, गरूड़ प्रजनन केंद्र कदवा, […]

नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर 24 नवंबर को होगा भव्य सम्मान समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : नवगछिया विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर को नवगछिया अनुमंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजनकर्ता मुकेश राणा ने बताया कि समारोह में नवगछिया के सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को ‘बिहुला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। मुकेश राणा ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह आयोजन नवगछिया की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को मान्यता देने और क्षेत्र के युवाओं तथा नागरिकों को प्रेरित करने का प्रयास है। समारोह में भाग लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं […]

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर के सेवक अमित कुमार पांडे ने बताया कि मां दुर्गा की महिमा अनुपम है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आकर पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां प्रतिमा स्थापित है, लेकिन पारंपरिक कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान पूरे परिसर में माता के जयकारों और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण: भूमि सुधार उपसमाहर्ता चंदा भारती ने दी दिशा-निर्देश | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण भूमि सुधार उपसमाहर्ता चंदा भारती द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति को रोस्टर के अनुसार संतोषजनक पाया गया। अस्पताल की साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक पाई गई। इस पर अस्पताल प्रबंधक रमण कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। चंदा भारती ने अस्पताल में पेयजल के सभी स्रोतों की जांच करवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही भर्ती रोगियों से खानपान की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें रोगियों ने भोजन को संतोषजनक बताया। अस्पताल के अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक बरूण […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा का समारोह आयोजित कर दी विदाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि 13 वर्षों तक इस अस्पताल में कार्य किया. अस्पताल को बेहतर बनाने में सभी लोगों की सराहनीय सहयोग मिला. डीएम की बैठक में भी अस्पताल के बारे में अच्छी बात ही होती रही. स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रशासन के सहयोग से अस्पताल में एनएसयू भवन, नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, कोरोना वार्ड का भवन तैयार है. यह भवन उद्धाटन की बाट जोह रहा है. नवगछिया में रह कर काफी अच्छा लगा.नये उपाधीक्षक डॉ राकेश झा भी मौके पर मौजूद थे DESK 04 B

Noimg

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पार्किंग व बट्टी वसूलने के विवाद को लेकर दिया दिशा निर्देश नवगछिया बाजार में पार्किंग व बट्टी वसूलने के विवाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने जायजा लिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने पार्किंग एरिया के ठेकेदार व बट्टी वसूलने वाले व व्यवसायियों से बातचीत की. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पार्किग क्षेत्र में ही लगने वाले वाहन से वसूली की जायेगी. पार्किग एरिया के चौहद्दी के बाहर वसूली नहीं करेंगे. बट्टी वसूलने वालों को निर्देश दिया कि स्टेशन रोड पर बट्टी वसूली नहीं होगी.व्यवसायियों से कहा कि नो पार्किग के समय मालवाहक वाहन से माल लोड व अनलोड नहीं करेंगे. नो इंट्री सुबह आठ से रात 10 बजे तक है. इस समय में भी मालवाहक वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में नहीं रहेगे. नो […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी, चोर का शक्ल सीसीटीवी कैमरा में कैद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी हुई. चोरी का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. पीड़ित ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पीड़ित ढोलबज्जा का रवि कुमार भारती है. रवि कुमार भारती ने नवगछिया पुलिस को बताया कि मैं अपने साला की बाइक लेकर इलाज के अनुमंडल अस्पताल नवगछिया आया था. साला पिंटू कुमार तुलसीपुर का रहने वाला है. अस्पताल परिसर में बाइक लगाकर इलाज करवाने गया. इलाज करवा कर वापस आया, तो बाइक वहां पर नहीं थी. बाइक की काफी खोजबीन की, किंतु बाइक नहीं मिली. अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था. अस्पताल के बाहर कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में बाइक ले जाते एक व्यक्ति […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक में सीओ, बीडीओ, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, जिप, प्रखंड प्रमुख, वार्ड प्रभावित क्षेत्र के मुखिया मौजूद थे. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए क्या कार्य हो रहा है. बैठक में बताया गया कि बाढ़ से बचाने के लिए 10 जगहों पर कटाव निरोधी कार्य हो रहा है. इस्माइलपुर प्रखंड के स्पर संख्या एक, गोपालपुर प्रखंड के स्पर संख्या छह, रंगरा चौक प्रखंड के झल्लूदास टोला, जहांगीरपुर बैसी, खरीक प्रखंड के लोकमानपुर, चोरहर, बिहपुर प्रखंड के गुवारीडीह में कटाव रोकने का कार्य किया जा रहा है. गंगा व कोसी नदी में शिल्ट कटिंग चल रही है. लोकमानपुर के पास कोसी नदी में काफी शिल्ट […]