5
(1)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया विकास समिति द्वारा नवगछिया खेल संघ को बिहुला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल संघ को खिलाड़ियों के विकास में योगदान और सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए दिया गया।

इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के संस्थापक घनश्याम प्रसाद को पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में नवगछिया विकास समिति के संस्थापक मुकेश राणा, नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवगछिया खेल संघ के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेलकूद के प्रति बढ़ते उत्साह और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक माना गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: