January 15, 2026
नवगछिया ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी का गंभीर मामला, व्यवसायियों ने किया विरोध प्रदर्शन || GS NEWS
ढोलबज्जाChanchal Jhaनवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि छोटुवा यादव के गैंग द्वारा बाजार के कई व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की मांग की गई और डराने के लिए खुद छोटुवा यादव से बात कराई गई। जानकारी के अनुसार, ढोलबज्जा बाजार के करीब आठ व्यवसायियों से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। जिनमें उपेंद्र जायसवाल, अर्जुन स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, अशफाक आलम और शैलेंद्र मेडिकल के संचालक शामिल हैं। सबसे अधिक राशि शैलेंद्र मेडिकल के मालिक से मांगी गई। व्यवसायी अशफाक आलम ने बताया कि वह दुकान पर बैठे […]