Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के छोटी परवत्ता में हुई आपसी मारपीट में एक घायल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : पुराने विवाद को लेकर इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता में शुक्रवार की रात मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. घायल छोटी परवत्ता निवासी करवन मंडल के पुत्र अखिलेश मंडल है. घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में भर्ती करवाया. वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. इस संबंध में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मारपीट में अखिलेश मंडल का एक हाथ टूट गया है. भागलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. DESK 04

Noimg

नवगछिया के ताजिया जुलूस में हुए पटाखेबाजी से घायल किशोरी मामले में केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

घायल किशोरी के पिता शंकर चौधरी के लिखित आवेदन पर केस दर्ज नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान पटाखा से घायल किशोरी के पिता शंकर चौधरी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शंकर चौधरी ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को 11 बजे दिन में मेरी पुत्री राधा कुमारी नूर मोहम्मद इसराइल के दरवाजे पर बने चबुतरा पर अपने सहेली के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने के लिए खड़ी थी. मुमताज मुहल्ला का ताजिया जुलूस जा रहा था. उक्त जुलूस कुछ उपद्रवी लड़के हाथ में एक लोहा का पाइप जैसा कुछ रखे थे. जिसमें बारूद डाल कर विस्फोट कर रहे थे. हमारी पुत्री और अन्य लड़कियों को देखकर जानबुझकर उक्त पाइप […]

Noimg

नवगछिया के उजानी में पदाधिकारियों के सहयोग से करवाया गया पहलाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी में पदाधिकारियों के सहयोग से पहलाम करवाया गया. ज्ञातव्य हो कि स्कूल के विवाद में उजानी एवं कोरचक्का ग्रामीणों के बीच मारपीट को लेकर उजानी से तीन आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी को लेकर उजानी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर ताजिया व निशान रखकर पहलाम करने से इंकार कर दिया था. नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डब्लू यादव, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने शनिवार को उजानी गांव के ग्रामीणों को समझा बुझाकर पहलाम करवाया. DESK 04

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में रेलवे सुरक्षा बल नवगछिया की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के द्वारा रेलवे से जुड़ी कई तरह की जानकारी दी गई। जिसमें रेलवे पटरी का पैदल पार न करना, ट्रेन में अनावश्यक चैन पुलिंग न करना,जहर खुरानो से सावधान,पॉकेटमारों से सावधान,ट्रेन में नशा का प्रयोग न करना, ट्रेन पर ईट पत्थर मारकर यात्रियों को चोट न पहुँचना जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला गया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी द्वारा विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्य के .के .सिंह और अन्य शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में बच्चो द्वारा बनाए गए अलग अलग प्रकार के प्रोजेक्ट कार्य को देखते हुए मोमेंटो […]

Noimg

नवगछिया के नोनियापट्टी में मद्य निषेध उत्पाद थाना की टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

चार पुलिस पदाधिकारी व जवान घायल नवगछिया के नोनियापट्टी में शराब बरामद करने गयी मद्य निषेध उत्पाद थाना के टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया. चार पुलिस पदाधिकारी व जवान घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपित नोनियापट्टी के अर्जुन महतो व पूजा देवी को गिरफ्तार किया है. मद्य निषेध उत्पाद थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि नोनियापट्टी में शराब बेची जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए चार पुलिस गाड़ी से टीम छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस को देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. दोनों आरोपितों पर बिहार […]

Noimg

नवगछिया के कुंदन कुमार बने जीएसटी इंस्पेक्टर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के कुंदन कुमार का का चयन केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर के रूप में हुई हैं । एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा में केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर भारत के सीबीआइसी डिपार्टमेंट में चयन हुआ हैl कुंदन कुमार महाराष्ट्र के पुणे शहर में अपना योगदान देंगे l कुंदन कुमार नवगछिया शहर के शहीद टोला के निवासी हैं कुंदन के चयन होने पर पिता शिव शंकर रजक और माता रजनी देवी ने कहा कि कुंदन बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा आज उनका मेहनत रंग लाया वही कुंदन के चाचा जेम्स फाइटर( अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की कुंदन नें नवगछिया को गौरवान्वित किया है । कुंदन की पढ़ाई मैट्रिक बोर्ड नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय से हुई है इंटर […]

Noimg

नवगछिया के मध्य विद्यालय लोकमानपुर कदवा में तीसरे दिन भी मध्याह्न भोजन को लेकर हंगामा ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जांच करने विद्यालय पहुंचे डीपीओ व बीईईओ नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार ने कमिश्नर को दिया आवेदन नवगछिया प्रखंड के कोसी पार मध्य विद्यालय लोकमानपुर कदवा में एनजीओ के द्वारा शुक्रवार को लगातार दुसरे दिन कीड़ा युक्त मध्याह्न भोजन भेजे जाने पर वहां के ग्रामीणों ने हंगामा किया था. जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को डीपीओ आनंद विजय, बीईईओ मोहम्मद अस्पाक अंसारी के साथ एमडीएम प्रभारी दुर्गा कुमारी जांच करने विद्यालय पहुंचे. जांच के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों के सामने कीड़ा युक्त मध्याह्न भोजन भेजे जाने की शिकायत करते हुए हंगामे किया । ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में एनजीओ के द्वारा घटिया भोजन भेजा जाता हैं. जो भोजन बच्चे खाना नहीं चाहते हैं. हालांकि शनिवार […]

Noimg

नवगछिया के मदरौनी में संदेहास्पद स्थिति में घर में मिला महिला का शव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

मृतिका के पिता नें लगाया पति व परिजन पर हत्या का आरोप 7 वर्ष पूर्व हुई थी अमृता की शादी मदरौनी के शिक्षक सुमन सिंह उर्फ अंश कुमार से नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी गांव में घर में ही संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ है । जानकारी मिली है कि रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी व बांका के बौसी प्रखंड में शिक्षक पद पर कार्यरत सुमन कुमार सिंह उर्फ अंश कुमार सिंह की पत्नी अमृता सिंह उर्फ बबली की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई हैं । घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर के बाद मृतिका के परिजन कटिहार जिला अंतर्गत नवाबगंज निवासी शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने रंगरा थाने की […]

Noimg

नवगछिया के लोकमानपुर कदवा स्कूल में मध्याह्न भोजन में लगातार दुसरे दिन निकला कीड़ा, हंगामा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

कीड़ा व दुर्गन्धित खाने से पांच बच्चे बीमार, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा नवगछिया के कोसी पार कदवा के स्कूलों में इन दिनों एनजीओ के द्वारा मध्याह्न भोजन भेजे जा रहे हैं. जहां आएं दिन किसी न किसी स्कूल में खट्टा दुर्गन्धित व कीड़ा युक्त एमडीएम को लेकर शिकायत मिल रही है. शुक्रवार को नवगछिया के कोसी पार कदवा के मध्य विद्यालय लोकमानपुर कदवा में लगातार दूसरे दिन एनजीओ के द्वारा भेजे गए एमडीएम में कीड़े निकलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे कि- गत गुरुवार को भी एमडीएम में कीड़ा निकला था । कीड़ा युक्त भोजन खाने के बाद विद्यालय के बिट्टू कुमार, सोनू कुमार, पल्लवी कुमारी, बिट्टू कुमार व राजा […]