Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के तेतरी पकरा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड के अंतर्गत रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय पकड़ा के प्रांगण में शिक्षा विभाग कला संस्कृति एवं युवा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रूप से तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यालयों से आए बच्चों से खेलकूद ,दौड अन्य कई प्रतियोगिता परीक्षा ली गई। वहीं प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा, पकड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि एवं अन्य कई गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में बारह वर्ष के बच्चो में 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एमएस यमुनीयां के छात्र प्रिंस कुमार, एमएस चकगरैया की छात्रा कोमल कुमारी। वहीं चौदह वर्ष के बच्चो में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एचएस पकड़ा की छात्र सरताज अंसारी, […]

Noimg

नवगछिया के लोगों को अब जमानत याचिका दायर करने जाना होगा भागलपुर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अब नवगछिया के लोगों को जमानत याचिका दायर करने भागलपुर जाना होगा. नवगछिया के अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए अधिवक्ता संघ भवन के सामने विरोध प्रदर्शन और नारे बाजी करते हुए खुद को न्यायिक कार्य से अलग कर लेने की घोषणा की और अधिवक्ताओं ने कहा है कि जब तक जमानत याचिका के संबंध में पूर्व में चल रही व्यवास्था को लागू नहीं कर दिया जाता, तब तक वे लोग विरोध स्वरूप खुद को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. अधिवक्ताओं ने इस संदर्भ में एक बैठक भी किया है. पत्रकारों को बार एशोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि वर्ष 1990 से यहां पर जमानत याचिका दायर करने की सुविधा लोगों को दी जा रही है […]

Noimg

नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर में आग लगने से घर के सामान हुए जलकर खाक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर गांव में बुधवार की शाम राधेश्याम चौधरी के घर में आग लग गई । आग लगने के बाद देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । वही ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन लपटें इतनी तेज थी काबू नहीं हो पाया । वही सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया । वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के क्रम में आग लग गई। आग लगी में घर के सामान खाक हो गया हैं । DESK 04

Noimg

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका में धूमधाम से मना बाल दिवस || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर के संत नगर टोला सिंघिया मकंदपुर में स्थित ज्ञान वाटिका में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस पर बच्चों के द्वारा केक काटा गया | विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और फ्रेंडली क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ। जिसमें नर्सरी से वर्ग 8 तक के लगभग 200 यात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू दूरदर्शी विचार धारा के व्यक्ति थे। उन्हें बच्चों के प्रति काफी स्नेह था। वे कहतें थे की बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। उनके ऊपर भविष्य का भारत लिखा हुआ । मौके पर विद्यालय के सभी […]

Noimg

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी में मनाया गया बाल दिवस || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एनएच 31 पकरा मोड़ के समीप स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल एवं नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित किड्जी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया । दोनों संस्थान में बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया । शिक्षकों ने चाचा नेहरू के जीवनी के बारे में बच्चों को बताया । मौके पर कई तरह के अलग-अलग आयोजन भी हुए । सभी बच्चों को उपहार भी दिया गया । कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा कई अन्य उपस्थित थे । वही बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने भी सभी बच्चों को बधाई आशीर्वाद दिया . DESK 04

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर थिरके नन्हें पाँव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया । बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों के नन्हें कदम जमकर थिरके । बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई । मौके पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । इसके बाद केक काटकर चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई । मौके पर बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस , भाषण, सहित कई विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मौके पर विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू ने बताया कि बाल दिवस पर हमें बच्चों के साथ एक शपथ लेना चाहिए कि बच्चे मन के सच्चे […]

नवगछिया के Eye Care Center द्वारा मदरौनी में लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के सुप्रसिद्ध आई केयर सेंटर के द्वारा रंगरा प्रखंड अंतर्गत नासी टोला मदरौनी में डॉक्टर बी एल चौधरी डॉक्टर बादल चौधरी की टीम ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर में 350 मरीजों के आंखों की जांच हुई जिनमें से एक सौ मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया । मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष चंद्र सिंह, विभाष चंद्र सिंह, अभय कुमार सिंह, बालेश्वर प्रसाद सिंह, अनंत प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, संजय प्रसाद सिंह, मनोरंजन प्रसाद सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह, अभय प्रसाद सिंह, सुमन कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । सबों नें आई केयर सेंटर के इस निशुल्क जांच शिविर की […]

Noimg

नवगछिया के महदतपुर में विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 200 बीमार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के महदतपुर के माध्यमिक विद्यालय में विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 200 बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंच जाने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति हो गयी. ज्यादातर बच्चों को मन घूमने, गला सूखने, पेट दर्द की शिकायत थी जबकि कुछ बच्चों को उल्टी भी हो रही थी. सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली है. सभी पदाधिकारी देर रात तक अस्पताल में कैंप कर रहे थे. बच्चों को अस्पताल लाने के लिये अनुमंडल अस्पताल […]

Noimg

नवगछिया एसडीपीओ ने की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने बीते माह हुए थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीपीओ ने थाना बार कांडो की समीक्षा की एवं लंबित कांडों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि दुर्गा, पूजा, दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा नवगछिया पुलिस जिला में शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। ये सभी थानों के लिए बहुत सराहनीय कार्य है। छठ पूजा में कुछ स्थानों में डूबने की घटनाएं हुई है। ये उन्हीं जगहों पर हुई है जो घाट सुरक्षित घाट थे, लापरवाही के […]

Noimg

नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज के गेट पर छात्राओं ने किया तालाबंदी कॉलेज के सभी कर्मी गेट के बाहर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

6 वर्षों से बने हॉस्टल को चालू कराने की मांग को लेकर नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले महाविद्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दिया हैं । तालाबंदी से कॉलेज के सभी कर्मी कॉलेज के बाहर खड़े हैं । वहीं छात्राओं का नेतृत्व कर रही आकांक्षा चौधरी बताया कि विगत 6 वर्षों से वर्षों से आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद अभी तक चालू नहीं किया गया है दूर जाने वाली छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है गाड़ी नहीं मिलने पर. आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है वहीं उपस्थित छात्राओं मैं नीलू कुमारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र का यह सबसे […]