August 3, 2025
नवगछिया के खरीक टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में तोड़ा दम ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025जेब में मिले छुट्टी के आवेदन से शुरू हुईं जांच, देर रात हुई पहचान परिजन हुए नवगछिया के लिए रवाना नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के एनएच 31 खरीक टोल प्लाजा के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एनएचएआई के एंबुलेंस से नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक की पहचान में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन घटना स्थल से उसका मोबाइल बरामद किया गया। बाद में अस्पताल में उसकी जेब से एक आवेदन मिला, जिसमें उसका नाम और छुट्टी का विवरण था। पुलिस के […]