



नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 महदतपुर के समीप स्थित टोल प्लाजा के नजदीक एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बड़े गड्ढे में पलट गया, जिसके चलते चालक राज कुमार यादव, पुत्र वकील यादव, निवासी गोसाईं गाँव, बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना उस समय हुई जब राज कुमार यादव ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर के पलटने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह इस दुर्घटना में बच गए।

घटनास्थल पर टोल प्लाजा के कर्मचारी और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर उपलब्ध एम्बुलेंस की सहायता से घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति का मूल्यांकन किया और चोटों के इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।
हालांकि ट्रैक्टर के पलटने के बाद चालक अंदर फंस गया था । पलटी हुई गाड़ी को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को साइड कर खींचकर उसे बाहर निकाला गया ।















