Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के कदवा बोड़वा में महिला की गला रेत कर हत्या ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में बांस बिट्टा से कदवा पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से अपराधियों ने की है। महिला के शव की पहचान बोड़वा निवासी त्रिवेणी ऋषिदेव की पत्नी शोभा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है। महिला की हत्या सोमवार की रात करीब दो बजे के आस पास हुई है। अपराधियों ने महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेत की है। इसके साथ ही अपराधियों ने क्रूरता का परिचय देते हुए महिला के पेट के दोनों बगल चाकू से प्रहार किया है महिला के पेट के दोनो तरफ गहरे जख्म के निशान हैं। महिला का शव जहां से पुलिस ने बरामद […]

नवगछिया के रंगरा में मतवाला हत्याकांड के चार आरोपियों के घर की हुई कुर्की ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : रंगरा पुलिस ने रविवार को सधुवा गांव में पिछले साल हुए किशन साह उर्फ मतवाला हत्याकांड मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों गांव के ही सनोज यादव, अनिल यादव, जय जय राम यादव और महाराणा यादव के घरों की सघन कुर्की की गई है. थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. मालूम हो कि किशन साह उर्फ मतवाला की हत्या पिछले वर्ष 14 दिसंबर को देर शाम रेलवे की देर कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में कर दी गई थी. हत्याकांड के 4 माह बाद भी इस मामले में सभी मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी हत्या की […]

नवगछिया के महदतपुर की तीन छात्राओं का मैट्रिक परिणाम में शानदार प्रदर्शन, बिहार का दसवां और भागलपुर का तीसरा टॉपर बनी अर्पण सिंह ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के महदत्तपुर की तीन छात्राओं का मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन रहा । भागलपुर जिले की तीसरी व बिहार के दसवीं टॉपर अर्पण सिंह बनी हैं जिसे कुल प्राप्तांक 475 आया वही उसकी सगी बहन पल्लवी प्रिया को 473 अंक आए हैं दोनों के पिता संजय प्रसाद सिंह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वहीं इसी गांव की तीसरी छात्रा मुस्कान कुमारी पिता रंजीत यादव ने कुल 471 अंक लाकर नवगछिया अनुमंडल का नाम रोशन किया है । टॉपर अर्पण सिंह ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए काफी मेहनत किया , उन्होंने अपने परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता माता पिता परिवार के लोग और अपने विद्यालय ,कोचिंग को दिया है उन्होंने बताया कि अपने मेहनत और […]

नवगछिया में वाहन चेकिंग के क्रम में एक रायफल बरामद, अपराधी भागने में रहे सफल ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – कदवा ओपी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को बालू घाट के पास चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस को देख कर भाग रहे एक अपराधी का रायफल पुलिस ने बरामद कर लिया है. रायफल 315 का है. पुलिस ने मौके से ही एक वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. जानकारी मिली है कि मधेपुरा की ओर से बालू घाट की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा कि वह भागने लगा. जिसके बाद पुलिस बलों ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया. अंततः मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने अपना बाइक, रायफल और मोबाइल मौके पर ही छोड़ कर […]

नवगछिया की तस्वीर बदल सकती है खिरनय ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – खिरनय के जीर्णोद्धार में कई मसले का हल छुपा है. नवगछिया में जाम की समस्या का अभी भी स्थाई हल नहीं निकल पाया है. वन वे ट्रेफिक सिस्टम में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है ऐसे में खिरनय के तटों का वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. दूसरी तरफ नदी के सौंदर्यीकरण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है. सबसे बड़ा फायदा जल संरक्षण की दिशा में मिलने वाला है. नवगछिया का सबसे बड़ा जल संरक्षण का स्त्रोत भविष्य के लिये भी सुरक्षित हो जाएगा. खिरनय की चर्चा शुरू होते ही नवगछिया के बुद्धिजीवी समाज से कई लोग सामने आए हैं. जिसे देख अब लोगों को लगने लगा है कि […]

नवगछिया के भवानीपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी बंधने के लिए खुट्टा गाड़ने पर मारपीट, एक घायल || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सरकारी जमीन पर मवेशी बांधने के लिये खुट्टा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में विकास यादव नाम के एक युवक के घायल हो जाने की सूचना है. विकास का इलाज रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है. घटना की बाबत विकास ने रंगरा थाने में शिकायत करते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है. विकास का कहना है कि सरकारी जमीन पर उसने मवेशी बांधने के लिए खुट्टा गाड़ा था. उसके पड़ोसियों ने पहले खुट्टा को उखाड़ कर फेंक दिया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पड़ोसियों विक्की यादव चंचल यादव समेत उसके परिवार के सभी सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की. रंगरा के […]

नवगछिया के भवानीपुर गांव में नवनिर्मित घर के दीवारों को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत रंगरा ओपी थानाक्षेत्र के भवानीपुर निवासी टुनटुन यादव ने अपने पड़ोसियों पर घर तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संदर्भ में देर शाम एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति नवनिर्मित दीवार को लोहे के रॉड से तोड़ने का प्रयास कर रहा है. रंगरा थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी में अजय यादव, मिडिल यादव, सुजीत यादव, दीनदयाल यादव, प्रकाश यादव को नामजद किया है. रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. DESK 04

नवगछिया के नवादा में ट्रेक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौ’त, दो गंभीर || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा पंचमुखी मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी है तो दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक युवक जोनिया नगरह निवासी सुबोध मंडल के पुत्र जद्दू कुमार 20 वर्ष है. जबकि घायलों में नवादा के ही रोहित कुमार एवं चौसा थाना क्षेत्र के अभिया निवासी रमन कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे. इसी दौरान नवादा पंचमुखी मंदिर के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर में मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल […]

नवगछिया के तिनटंगा जहाज घाट में माघी पूर्णिमा पर आयोजित महागायत्री यज्ञ आरंभ ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर तीन दिवसीय महागायत्री यज्ञ, प्रवचन एवं रामधुन संकीर्तन का कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ हो गया । मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार माघी पूर्णिमा के अवसर पर विशेष रुप से तैयारी की गई है। पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र पासवान ने बताया कि गंगा घाट पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए तैयारियां कर ली गई है। ग्रामीण बासुकी मंडल ने बताया कि इस महायज्ञ में दूर-दूर से संत महात्मा का आगमन हो रहा हैं ।साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। मौके पर मुखिया गिरिधारी पासवान, सरपंच घनश्याम पासवान सहित,पूर्व मुख्या टुनटुन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04