Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में नव निर्मित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20260

नवगछिया : महज चार माह पूर्व उद्घाटन किए गए नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास स्थित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह ओवरब्रीज सीधे नवगछिया बाजार को जोड़ती है और क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने और हनुमान मंदिर के पास दोनों स्थानों पर सिगमेंट के जॉइंट में दरार दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इसे देखकर भयभीत हैं और ओवरब्रीज पर वाहन लेकर जाने और आने से परहेज कर रहे हैं। अगर मरम्मत के लिए ओवरब्रीज को बंद किया गया, तो नवगछिया बाजार, अनुमंडल […]

Noimg

नवगछिया में टेस्टी बाइट्स फ़ास्ट फ़ूड एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

स्वादिष्ट व्यंजनों की हुई शुरुआत,क्षेत्रवासियों में उत्साह नवगछिया: मदन अहिल्या मार्ग स्थित मकनपुर चौक पर टेस्टी बाइट्स फ़ास्ट फ़ूड एंड बेकर्स का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया, नवगछिया शाखा के प्रबंधक गौरी शंकर कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह फूड आउटलेट न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों की सुविधा देगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्रदान करेगा। टेस्टी बाइट्स में रोल्स, पनीर रोल, वेज रोल, मोमोज, समोसे, छोले-भटूरे, शुद्ध घी से बनी मिठाइयां, ताज़ा दही, पनीर तथा बर्थडे और एनीवर्सरी केक की सुविधा उपलब्ध है। यह दुकान हर दिन सुबह […]

नवगछिया में सड़क किनारे झोपड़ी से मिला युवक का शव, पहचान हुई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर जाह्नवी चौक के पास सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि युवक की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शव की पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाया गया, जिनके पहुंचने के बाद पहचान की पुष्टि हो सकी। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के खरीद बाजार निवासी रामानुज दास के पुत्र विवेकानंद दास के रूप में हुई है। बताया गया कि विवेकानंद दास मजदूरी करके […]

Noimg

नवगछिया में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवगछिया के आर एन पैलेस में भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का काल है। अब सरकार मतलब परफॉर्मेंस है, और मोदी है तो मुमकिन है अब सिर्फ नारा नहीं, जमीनी सच्चाई है। प्रेस वार्ता में भाजपा नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजित चौधरी, श्री किशोर झा, जिला प्रवक्ता […]

Noimg

नवगछिया में आयोजित 20वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसपीएस बना चैम्पियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया ताइक्वांडो अकैडमी द्वारा रविवार को सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में 20वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू, सुमित साहू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, ताइक्वांडो कोच मनी श्याम कुमार, मोनी कुमारी, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, संजय सिंह, धर्मचंद भगत समेत कई […]

Noimg

नवगछिया में क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, अब तक लगाए जा चुके हैं 1000 पौधे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा नवगछिया रेलवे मालगोदाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा लंबे समय से नगर में सफाई अभियान के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि संस्था अपने सदस्यों के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य विशेष अवसरों पर नियमित रूप से पौधारोपण करती है। अब तक संस्था द्वारा नवगछिया के विभिन्न स्थलों पर लगभग 1000 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें रेलवे स्टेशन परिसर, मालगोदाम, अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल न्यायालय, नवगछिया थाना, गोपाल गौशाला आदि स्थान प्रमुख हैं, जहां इन पौधों ने अब आकार लेना शुरू कर दिया है और लोगों को छाया एवं शुद्ध वातावरण मिल रहा है। कार्यक्रम […]

Noimg

नवगछिया में फिर वायरल हुआ हथियार लहराते व्यक्ति का वीडियो, नदी थाना क्षेत्र का मामला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला नदी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ समय पहले का है, जो सोनवर्षा गंगा दियारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक राइफल कंधे पर टांगे दियारा इलाके में टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो के एक अन्य हिस्से में वह ज़मीन पर बैठकर किसी से बातचीत करता नजर आता है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक सोनवर्षा के रामनगर मोहल्ला निवासी राजीव चौधरी उर्फ पाले बताया जा […]

नवगछिया में मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने रंगों से सजाई बिहुला की कहानी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय परिसर में मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया विकास समिति एवं बिखुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मंजूषा समर कैंप का चौथा दिन नन्हें कलाकारों की रंगों से सजी कल्पनाओं का साक्षी बना। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 70 बच्चों ने अंग प्रदेश की पारंपरिक लोक कला मंजूषा को कूची और रंगों से जीवंत किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि यह समर कैंप नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की एक अभिनव पहल है। समर कैंप में मंजूषा कला के गुरु मनोज कुमार पंडित बच्चों को नवगछिया उजनी की बेटी सती बिहुला की गौरवशाली कथा सुनाकर कला की पृष्ठभूमि से परिचित करा रहे हैं। साथ […]

नवगछिया में डीएसपी खुद उतरे सड़क पर, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसी नकेल — 30 हजार का चालान, दर्जनों वाहन जब्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 समेत शहर की सड़कों पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवगछिया यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार ने खुद सड़क पर उतरकर विशेष चेकिंग अभियान की कमान संभाली। इस अभियान का मकसद था यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में हेलमेट न पहनने, ट्रिपल लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता, और गाड़ियों के कागजातों की गहनता से पड़ताल की गई। डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा, “अब नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक नियम सभी के लिए हैं और इनका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”उन्होंने यह भी […]

नवगछिया में साइकिल और बाइक की टक्कर, तीन घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दो गंभीर अवस्था में मायागंज रेफर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास फोरलेन पर गुरुवार को बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब साइकिल सवार पति-पत्नी अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। घायलों में खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी हरनी सिंह के पुत्र मांगन सिंह, उनकी पत्नी मंगली देवी और बाइक सवार साहू परवत्ता निवासी दिवाकर मंडल का पुत्र सौरव कुमार शामिल हैं। मांगन सिंह अपनी पत्नी मंगली देवी को लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे श्रीपुर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण साइकिल सवार दंपती […]