January 1, 2026
नवगछिया में भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ 36 वां श्री श्याम महोत्सव दो दिनों तक गूंजे भजनों के स्वर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया के तत्वावधान में 36वें श्री श्याम महोत्सव का भव्य दो दिवसीय आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पुराने वर्ष की विदाई और नववर्ष के स्वागत के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया स्थित प्रांगण में बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग, 30 घंटे की अखंड ज्योत, दिव्य दर्शन और विशाल भंडारा रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर मनोकामनाएं मांगीं। संपूर्ण आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो […]