May 29, 2025
नवगछिया में छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया में बुधवार से छह दिवसीय मंजूषा समर कैंप का आयोजन बाल भारती विद्यालय में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समर कैंप का उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, विद्यालय सचिव अभय मनुका, समाजसेवी नरेश केडिया, भगवती पंसारी, राष्ट्रीय मंजूषा कलाकार अश्विनी आनंद और समिति के संयोजक मुकेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने कहा कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल मंजूषा कला की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक विकास से भी जुड़ेंगे। अभय मनुका ने गर्वपूर्वक कहा कि मंजूषा पेंटिंग की नायिका बिहुला, […]