Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में विद्युत आपूर्ति चरमराई, दो दिनों से स्थिति खराब || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया में बिजली आपूर्ति की स्थिति विगत दो दिनों से बदहाल हो गयी है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है. मंगलवार और बुधवार को दिन भर बिजली बिना किसी सूचना के गायब रही. दो दिनों तक दिन में महज एक से दो घंटे ही बिजली दी जा रही है. नवगछिया के स्थानीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हो जाते हैं. वे लोग प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे. इधर नवगछिया शहरी क्षेत्र के जेई प्रशांत कुमार ने कहा कि आपूर्ति बढ़ जाने के […]

नवगछिया में महदतपुर एवं उजानी में दो लोग कोरोना संक्रमित || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया में बुधवार को महदतपुर गांव के वार्ड दो की एक 35 वर्षीय महिला एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड सात उजानी निवासी 32 पुरूष के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दोनों गांव में माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाया गया है. संक्रमित पाए गए व्यक्तियों का घर सील कर दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संक्रमित पाए गए व्यक्ति के घर को केंद्र बनाते हुए आस पास के के एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने वार्ड नंबर सात उजानी के संक्रमित पाए व्यक्ति के घर के पास की वाली गली एवं महदतपुर के वार्ड दो के संक्रमित व्यक्ति के घर के पास की गली व सड़क को […]

नवगछिया में Holi के अवसर पर खुला न्यू मुंबई फैशन रेडीमेड स्टोर, एक से बढ़कर एक फैंसी ड्रेस हैं उपलब्ध ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

वासंतिक पर्व होली के अवसर पर नवगछिया के लोहार गली के समीप महेंद्र लस्सी के सामने न्यू मुंबई फैशन का भव्य उद्घाटन गुरुवार को किया गया । बताते चलें कि नवगछिया में पूर्व से मुंबई फैशन लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है वही न्यू मुंबई फैशन नए ब्रांच को आकर्षक और खूबसूरत रूप से तैयार किया गया है और होली को लेकर एक से बढ़कर एक फैंसी आकर्षक डिजाइन के महिला पुरुष एवं बच्चों के कपड़े काफी सस्ते दरों पर उपलब्ध है । मौके पर दुकान के संचालक मो० जहांगीर एवं मो० छोटू नें बताया कि इस वर्ष 2021 के होली पर्व पर उनके प्रतिष्ठान में दिल्ली, मुंबई,कोलकाता, दिल्ली सहित अन्य महानगरों के नए फैशन व एक से बढ़कर […]

नवगछिया में न्यू मुंबई फैशन रेडीमेड स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया के लोहार गली के समीप महेंद्र लस्सी के सामने न्यू मुंबई फैशन का भव्य उद्घाटन नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव सहित कई अन्य नें फीता काटकर किया । मौके पर श्री यादव ने बताया कि नवगछिया में पूर्व से मुंबई फैशन लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है वही न्यू मुंबई फैशन नए ब्रांच को आकर्षक और खूबसूरत रूप से तैयार किया गया है जो नवगछिया के लोगों के लिए एक बेहतर व्यवस्था प्रदान करेगी । मौके पर दुकान के संचालक मो० सलीम ने कहा कि उनके दुकान में मुंबई कोलकाता दिल्ली सहित अन्य महानगरों के नए फैशन व डिजाइनिंग के कपड़े महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों के उपलब्ध हैं .नवगछिया में पूर्व से ही बरगद […]

नवगछिया में होली की खरीददारी के लिए महाराज जी चौक पर स्थित सांवरिया फैशन हैं तैयार ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया शहर के महाराज जी चौक पर स्थित जगदंबा होटल के समीप सांवरिया फैशन होली पर शहरवासी के खरीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है मौके पर दुकान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि उनके पास दिल्ली कोलकाता सहित अन्य शहर के कई कलेक्शन उपलब्ध है होली पर्व पर खरीदारी के लिए बाजार आने वाले ग्राहक एक बार उनके प्रतिष्ठान में पधार कर कलेक्शन जरूर देख लें । उन्होनें बताया कि नवगछिया शहर में रेडीमेड कपड़े की कई दुकानें है लेकिन यहां के लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें ड्रेस नहीं मिलने पर भागलपुर या दूसरे बाजार जाते थे इसी बीच नवगछिया में उनके द्वारा सांवरिया फैशन का दुकान खोला गया है जिसमें पवेलियन, स्पार्की, टीडीआई,ली, लेविस, मुफ्ती और […]

नवगछिया में भाकपा माले नवगछिया ने नीतीश सरकार के खिलाफ मनाया धिक्कार दिवस ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया अमर शहीद मुंशी शाह चौक पर भाकपा माले ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए धिक्कार दिवस मनाया. अमर शहीदों मुँशी चौक पर सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव कॉमरेड बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु शुखदेव के शहादत दिवस पर सरवोच्च लोकतांत्रिक संस्था में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि रक्षा करने के लिए आम अवाम को आगे आना होगा किसानो मजदूरों छात्रों नोजवानो के खिलाफ हो रहे हमले और उसके खिलाफ प्रतिवाद करने वालों को दमन करने के लिए विशेष पुलिस कला कानून लाया है. जिसका विरोध करना होगा सभा में ऐपवा नेत्री रेणु देवी , निरंजन भारती , राधेश्याम रजक , मोहन यादव, सूर्य नारायण यादव , लालचंद मंडल […]

नवगछिया में भूमिगत जल स्तर की पदाधिकारियों की टीम ने की जांच ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : भूमिगत जल का जल स्तर नीचे चले जाने की संभावना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीओ अखिलेश कुमार, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार एवं सहायक अभियंता विकास कुमार ने अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में जाकर भूमिगत जल का जलस्तर जांच किया. इस दौरान पदाधिकारियों की टीम ने बिहपुर के बभनगामा, मिल्की एवं सोनवर्षा पंचायत के मध्य मांगन बाबा स्थान, बिहपुर सत्संग मंदिर एवं हरिओ मध्य विद्यालय के चापाकल के जल स्तर का माप किया. पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि फरवरी माह में इस इलाके में भूमिगत जल का स्तर आठ से दस फिट पर था. लेकिन मार्च माह में इस क्षेत्र का जल स्तर 15 से 20 फिट पर […]

नवगछिया में 810 एवं रंगरा चौक प्रखंड में 490 बुजुर्ग लोगों का हुआ वैक्सिनेशन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के साहू परबत्ता, जमुनियां एवं साहू परबत्ता पंचायत में बनाए गए टिकाकरण केंद्र पर शुक्रवार को कुल 810 बुजुर्ग लोगो का टीका कारण किया गया. नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ बरूण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 787 बजुर्ग लोगो का वेक्सिनेशन करने का लक्ष्य था. लक्ष्य को पूरा करते हुए कुल 810 बुजुर्ग लोगो का टीकाकरण किया गया है. टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्ग की स्थिति सामान्य है. वहीं रंगरा चौक प्रखंड के तीनटेंगा दियारा और जहांगीरपुर बैसी में शुक्रवार को 490 सीनियर सिटीजन का वैक्सीनेशन किया गया है. तीनटेंगा दियारा में डॉ एसबी रानी और उनकी टीम द्वारा किया गया तो जहागीरपुर बैसी में सादाब हुसैन, डॉ पिंकेश कुमार, स्वस्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार […]

नवगछिया में अपराधियों द्वारा फाइनांसर के नाम पर ट्रकों से होती है अवैध वसूली || GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर इन दिनों फाइनांसर के नाम पर वाहन को रोक कर असामाजिक तत्वों के द्वारा धरल्ले से अवैध वसूली का खेल किया जा रहा है. इस दौरान अगर किसी वाहन चालकों के द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ मारपीट की भी घटना होती है. सड़को पर चल रहे इस अवैध गोरख खेल से पुलिस प्रशासन बेखबर है. सड़को पर अपराधियों की इस गतिविधि को लेकर बुधवार को भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह दीपक की अगुवाई में ट्रक मालिक नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया. दिए आवेदन में बताया गया है कि सड़को पर रात्रि में अपराधियों द्वारा फाइनांसर के नाम […]

नवगछिया में मास्क चेकिंग में 498 लोगो से वसूला गया जुर्माना || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : कोरोना नए स्वरूप के मद्देनजर प्रशासन नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश चलाए गए मास्क चेकिंग अभियान में बुधवार को कुल 498 लोगों को बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर गतिविधि करते पकड़ा गया. पकड़े गए सभी लोगो को 50 रुपये कर जुर्माना वसूला किया गया. बुधवार को हुए मास्क चेकिंग में कुल 24900 रुपये की वसूली की गई. वही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 वाहनों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा. पकड़े गए सभी वाहनों से कुल 10500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. DESK 04 B