May 22, 2023
नवगछिया नगर परिषद में की गई ट्रिपल आर सेंटर की स्थापना ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04नवगछिया नगर परिषद में सोमवार को उपयोग किए जा चुके बेकार वस्तु का संग्रह कर उसका रिसाइकल और रीयूज करने के लिए ट्रिपल आर सेंटर की स्थापना की गई. सेंटर का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी द्वारा फीता काट कर किया गया. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन समेत कई वार्ड पार्षदों की मौजूदगी थी. नगर परिषद प्रशासन ने अधिकृत रूप से जानकारी देते हुए कहा है. कि अनुपयोगी सामान जैसे कपड़ा, जूता, चप्पल, बर्तन, खिलौना, किताब, प्लास्टिक का डब्बा, ट्रिपल आर सेंटर पर जमा करवाया जाएगा. नगर परिषद के सभी वार्डों में इस कार्य को करने के लिए ट्रिपल आर सेंटर का की स्थापना की जाएगी. जहां पर सभी नागरिकों से अनुपयोगी सामान दान के रुप में […]