August 15, 2025
Naugachia के सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस – GS NEWS
नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babulनवगछिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से सजाया गया था। सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू एवं सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और मार्च-पास्ट के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि […]