Tag Archives: naugachia

नवगछिया : महिला ने दिया भटके बच्चे को सहारा तो फेसबुक ने मां बाप से मिलाया // GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकBarun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा के भवानीपुर निवासी सूरज यादव का ढाई वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष कुमार उर्फ चुहिया कुमार के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने के 24 घंटे बाद इस्माइलपुर से बरामद किया गया है. एक महिला ने बच्चे को सुरक्षित रखा था. करीब 24 घंटे तक परिजन के साथ साथ पुकिसकर्मी भी परेशान रहे. मालूम हो कि बच्चे के पिता ने रंगरा थाने में लिखित सूचना बुधवार को दी थी. सूरज यादव का कहना है कि 8 जून को 11:00 बजे दिन में उसका पुत्र गायब हो गया. खोजबीन पर पता चला कि बच्चा भटक कर साधोपुर चला गया है. सूरज यादव ने कहा है कि खोजबीन करने के बाद गांव के ही एक ऑटो चालक उत्तम पंडित ने बताया […]

वट सावित्री व्रत को लेकर नवगछिया बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – वट सावित्री व्रत को लेकर बुधवार को दिन भर नवगछिया बाजार में खरीददारी करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके कारण नवगछिया स्टेशन रोड और बाजार की मुख्य सड़क पर रह रह कर जाम की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा. दूसरी तरफ लंबे समय के बाद बाजार सुबह छः बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुला रहा, इस कारण भी बाजार में लोगों की भीड़ देखी गयी. खासकर फलों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गयी. जबकि आम को छोड़ कर सभी फलों के भाव भी आसमान छू रहे थे. मालूम हो कि गुरुवार को वट सावित्री व्रत पूरे विधि विधान के साथ मनाया जाएगा. नवगछिया बाजार में पर्व को देखते हुए पुराने वट […]

शराब के नशे में रंगरा चौक पर हंगामा कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार // GS NEWS

अपराधनवगछियारंगरा चौकसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग चौक पर बुधवार सुबह शराब पी कर हंगामा कर रहे पांच युवकों को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी देते हुए रंगरा थाना के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गिरफ्तार युवकों में भीमदास टोला का गौतम कुमार, कुंदन कुमार, मंदरौनी गांव के भूमदेश्वर मंडल, बिजली राम, समरदीप सिंह शामिल है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पांचों युवक शराब के नशे में आम लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे थे और मारपीट करने के उतावले हो रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सबों को गिरफ्तार किया है.  थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी युवकों का मेडिकल टेस्ट करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज […]

नवगछिया के बोरवा गांव में युवक पर किया जानलेवा हमला, किरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास करने का आरोप // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – खगड़ा पंचयात के बोरवा गांव में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में मनीष कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मनीष कुमार का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. मनीष का कहना है कि मंगलवार को देर रात वह अपने दरवाजे पर था और उसके पड़ोसियों ने एक जुट होकर उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दिया. पहले उसके सर पर कुदाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया फिर उसके शरीर पर किरोसिन छिड़क कर उसके जलाने का भी प्रयास किया गया. उसे बचाने उसकी भाभी आयी तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया. मनीष कुमार ने कहा कि आरोपियों ने उसे घर खाली कर देने […]

नवगछिया के रंगरा में युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब लड़का कर रहा है शादी से इंकार // GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के एक गांव की लड़की के साथ गोपालपुर प्रखंड के एक लड़के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की बाबत लड़की ने रंगरा थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. लड़की का कहना है कि उसे सूचना मिली है कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है. लड़की का कहना है कि 15 मई को शादी करने की बात कह कर उसे रंगरा चौक पर बुलाया था और बहला फुसला कर पास के ही एक कमरे में ले गया और उसका यौन शोषण किया. जब सुबह वह शादी की बात पर अड़ गयी तो लड़के ने कहा कि उसकी नौकरी लगने […]

नवगछिया के पकड़ा गांव से संवेदक का किया अपहरण, पुलिस की दबिश पर अपराधियों ने छोड़ा

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

विस प्रत्याशी रह चुका है संवेदक शंकर कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र से पकड़ा गांव के वार्ड नंबर 13 में जल नल योजना का कार्य करवा रहे संवेदक सह विधानसभा चुनाव में गोपालपुर से पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रहे गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटेंगा निवासी शंकर कुमार का अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिए जाने और पुलिस की दबिश होने पर मुक्त किये जाने की सूचना है. बरामद हुए शंकर कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके तीन ग्रामीणों को नामजद करते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि अपहरण का कारण रकम का लेन देन बताया जा रहा है. कहा जा रहा है अपहर्ताओं का शंकर के यहां तीन लाख रुपया बकाया था. हालांकि […]

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण // GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे मालगोदाम रेक पॉइंट परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है। बताते चलें कि पूरा रेक पॉइंट परिसर में संस्था द्वारा कई तरह के पौधे लगाए गए हैं। जिसका लाभ वहां काम कर रहे मजदूरों को मिलता है वह अपनी थकान को दूर करते हैं एवं ठंडी हवा प्राप्त करते हैं वहां काम कर रहे मजदूरों ने संस्था का धन्यवाद दिया और कहा कि आज संस्था जो हरियाली पर काम कर रही है। इससे हम लोगों को काफी राहत मिल रही है हम लोग यहां काम करते करते थक जाते हैं। तो वृक्ष का छाया […]

नवगछिया एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्ष को दिए निर्देश ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद मौजूद थे. बैठक में बिहपुर एवं नवगछिया सर्किल के इंस्पेक्टर व सभी थाना के थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस जिले के सभी थाना की वार कांडो की समीक्षा की. समीक्षा के बाद उन्होंने लंबित पाए गए कांड को अविलंब निष्पादित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही कांडो में फरार चल रहे अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने हाल के दिनों में घटित हुए आपराधिक घटनाओं को लेकर भी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. एसपी ने […]

लूट मामले में नवगछिया एसपी ने लिया संज्ञान सभी घटनास्थल का किया जांच, अपराधी जल्द होंगें गिरफ्तार||GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाबिहपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में गोपालपुर एवं परबत्ता थाना क्षेत्र में बुधवार एवं गुरुवार को निजी फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एसडीपीओ एवं अपने टीम सदस्यों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया । इस मौके पर इन्होंने घटना को लेकर के जल्द ही उद्भेदन करने की बात कही । उन्होंने कहा कि गोपालपुर के डिमहा अभिया जाने वाले रास्ते पर जिस तरह से गोली मारकर लूटपाट का घटना का अंजाम दिया है इसको लेकर हम लोग काफी अपराधी के नजदीक पहुंच गए हैं । 2 से 3 दिन में अपराधी की गिरफ्तारी के साथ-साथ रुपया रिकवरी कर लिया जाएगा । एसपी ने बताया कि इस लूट में स्थानीय अपराधियों का हाथ है इसलिए हम […]