Tag Archives: naugachia

नवगछिया : भगवान की भक्ति से मिलती है शक्ति – नारायणदास || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा के भवानीपुर गांव में पुरानी बुढ़िया काली स्थान परिसर में श्रीमद्भागवत महाकुंभ में छठे दिन मंगलवार को देर शाम सरल संत श्री नारायणदास जी महाराज राधेय ने कहा कहा कि भगवान की भक्ति से भक्तों को शक्ति मिलती है. भक्ति की शक्ति जिसे मिल जाए उसे फिर मायावी दुनिया पराजित नहीं कर सकती है. बाबा ने कहा कि जीवन को कल्याण के पथ पर अग्रसर करने का एकमात्र उपाय श्री चरणों में खुद को समर्पित कर देना है. जिसने भी खुद को समर्पित किया उसमें भगवान की भक्ति को हासिल किया और उसे परम शक्ति मिली और वह अपराजेय हो गया. मंगलवार को आकर्षक तरीके से महा आरती का भी आयोजन किया गया. भवानीपुर गांव में किए […]

नवगछिया : जहान्वी चौक टीओपी पर कार्यरत सभी आरक्षी को किया गया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को नए पुलिस लाइन कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर इन्होंने कोविड-19 के तहत दिए गए सरकार के गाइडलाइन को पूरी तरह से पालन करने का निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिया। साथ ही को मास्क की जरूरी को लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के हम लोग शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध हैं चुनाव में किसी तरह की कोई अपराधी गतिविधि ना रहे इसके लिए हम लोग सीसीए वन से लेकर के सीसीए थ्री तक की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थाना स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई […]

नवगछिया : जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया के मस्जिद रोड वार्ड नंबर 16 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के करीब 6 लोग घायल हैं घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. जहां सभी को मायागंज रेफर कर दिया गया. विवाद का कारण जमीन खरीद बिक्री बताई जा रही है. घायलों में एक पक्ष के अरुण कुमार शर्मा और अविनाश कुमार शर्मा शामिल ह. दूसरे पक्ष के घायलों में अभय कुमार पोद्दार, बंटी पोद्दार, रेखा देवी, अक्षय कुमार शामिल है अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने बगल में बंटी पोद्दार व अन्य से 20 लाख रुपए देकर जमीन खरीदी थी. मगर पैसा लेने के बाद भी वह जमीन नहीं लिख रहे थे. उसको […]

नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर हाइवा व ट्रक की टक्कर, एक घंटे लगा जाम || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : विक्रमशिला पुल के पोल संख्या 55 के समीप रविवार की सुबह ट्रक और हाईवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है. दोनो वाहनों के चालकों को दुर्घटना में आंशिक चोट आई है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए है. पुल के मध्य में दो ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पुल पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. इस दौरान करीब 1 घंटे तक पुल पर आवागमन बाधित हो गया. जिस कारण पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची. जहां पुलिस ने दोनो दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया. […]

नवगछिया : लॉक डाउन का पालन सख्ती से हो, एसडीओ, एसडीपीओ ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – सरकार द्वारा घोषित किये गए लॉक डाउन का पालन सख्ती से हो इसके लिये रविवार को देर शाम नवगछिया के एसडीओ इंजीनियर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत आस पास के पांच थानों की पुलिस थी. इस क्रम में पदाधिकारियों की टीम कई संस्थानों में गयी और दुकानदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खुद भी मास्क लगाएं और जो ग्राहक आये उन्हें बिना मास्क के कोई सामान नहीं दें. विभिन्न मॉल के संचालकों को नवगछिया एसडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना मास्क का वे बिलिंग ही न करें. इस दौरान महाराज जी चौक पर बेवजह पुलिसकर्मियों से उलझ जाने और मास्क […]