Tag Archives: naugachia

Noimg

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन || GS NEWS

आयोजनखेल कूदनवगछियाभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो फिटनेस अकैडमी राजेंद्र कालोनी नवगछिया में हुआ . टेस्ट के मुख्य निर्णयक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे . टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा . टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-येलो बेल्ट – सुशांत राज, प्रिंस, ग्रीन वन बेल्ट- आराध्या सिंह, ग्रीन बेल्ट -जानवीर कुमार, ब्लू बेल्ट- अक्षय कुमार, रेड वन बेल्ट -ऋषभ कुमार को दिया गया. AMBA

Noimg

बारह वर्षीय किशोर तीन दिन से घर से है लापता || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालगोपालपुरघटनानवगछियाAMBA0

पुत्र की बरामदगी को लेकर मां ने झंडापुर थाना में दिया आवेंदन नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या 10 निवासी श्याम महतो के पुत्र दीपक कुमार उम्र 12 वर्ष पिछले तीन दिनों से घर से लापता है। पुत्र के लापता हो जाने से माता-पिता समेत घरवाले बहुत परेशान है। मामले को लेकर पीड़ित मां नविता देवी पति श्याम महतो ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर पुत्र के गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। बच्चा का श्यामला रंग है। हाफ गंजी हाफ पैंट पहना है। पीड़ित परिवार ने बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया है। AMBA

Noimg

पुलिस प्रशासन व व्यवसायियों के बीच संवाद का आयोजन || GS NEWS

खरीकगोपालपुरनवगछियाAMBA0

अतिक्रमण, जाम की समस्या,स्मैक नशा, सहित दर्जनों मुद्दे पर हुई चर्चा नवगछिया बाजार के पोस्टऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में रविवार को पुलिस प्रशासन व व्यवसायियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पवन कुमार सर्राफ ने किया. मंच संचालन बाल भारती के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि एसपी पुरण कुमार झा का नवगछिया बाजार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने मंजुषा पेंटिंग देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में नवगछिया एसपी, एसडीपीओ ओम प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन, नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष अमोद कुमार, यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. नवगछिया नगर के कई व्यवसायियों ने […]

Noimg

नवगछिया एसडीओ ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के साथ लिया जर्जर रोड का जायजा || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानिरीक्षणनिर्माणभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

ख़बर का असर नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के साथ जर्जर रोड का जायजा लिया. ज्ञातव्य हो कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा ओवरब्रीज का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनो किनारे बनी नालियों को तोड़ दिया है. इस कारण बारिश का पानी से रोड पर जल जमाव होता था. पूरा रास्ता कीचड़मय हो जाता था. जिसमें कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसको लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया था. शिकायत के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता, कार्य करने वाले संवेदक, नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता, नवगछिया नगर परिषद के सभापति के प्रतिनिधि डब्लू यादव […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत में 376 मामलों में एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 496 रुपये का समझौता

गोपालपुरनवगछियापुलिसबिहारभागलपुरव्यवहार न्यायालयAMBA0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बीएसएनएल के चार मामले में चार हजार रुपये का समझौता हुआ. चार हजार रुपये ऋण वसूली हुई. बैक के ऋण वसूली के 376 मामलों में एक करोड़ 35 लाख 27496 रुपये का समझौता हुआ. 92 लाख, 79 हजार 763 रुपये की ऋण वसूली हुई. समझौते के आधार पर सुलहनीय आपराधिक 244 मामलों का निष्पादन किया गया. मोटर एक्ट के छह मामले का निष्पादन किया. 45 लाख 50 हजार रुपये का समझौता हुआ. बिजली बिल के 99 मामलों का निष्पादन किया गया. 10 लाख 32 हजार रुपये वसूली हुई. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निष्पादन के लिए पांच पीठ बनाये गये थे. पीठ […]

Noimg

बिस्किट खरीदने गई पांच वर्षीय किशोरी के साथ दुकानदार वृद्ध ने की छेड़खानी

अपराधगोपालपुरघटनानवगछियाभागलपुरAMBA0

आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल बच्ची की शिकायत पर मां जब दुकानदार को कहने पहुंची तो पिता पुत्र ने मॉ के साथ की मारपीट नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा 14 नंबर सड़क बजरंग बली चौक राजपूत टोला के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध दुकानदार के द्वारा बिस्किट खरीदने गई पांच वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की शिकायत पर जब उसकी मां दुकानदार से शिकायत करने पहुंची तो दुकानदार पिता-पुत्र भड़क गए और महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। सुचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सुचना पर पीड़ीता के पिता मजदुरी करने गए निहाल थाना पहुंचे और बच्ची के साथ छेड़खानी व पत्नी […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में युवक-युवती गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

खगड़ियागोपालपुरघटनानवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

नवगछिया। भागलपुर-खगड़िया जिला सीमा क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर चौक एनएच 31 पर शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। इधर सूचना पर युवक-युवती के परिजन पीएचसी पहुंचे। घायलों की पहचान खगड़िया जिले के भरतखंड गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र प्रिंस कुमार और नंदु यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई। AMBA

Noimg

सड़क दुर्घटना में युवक घायल परबत्ता थाना की गश्ती दल ने पहुंचाया अस्पताल || GS NEWS

गोपालपुरघटनानवगछियापरबत्तासड़क दुर्घटनाAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु सड़क पर खगड़ा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया जिसकी पहचान नवगछिया के सुप्रसिद्ध होटल फूड प्लाजा के कर्मचारी दीपक कुमार ठाकुर के रूप में की गई । दीपक अन्य दिन की भांति शनिवार को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर मिरजानहाट जा रहा था । जो सड़क के गड्ढे में फंसने के कारण मोटरसाइकिल से गिर गया वहीं उसे घायल अवस्था में परबत्ता थाने की गश्ती पुलिस की नजर पड़ी । मौके पर एएसआई संजू कुमारी ने घायल युवक को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया ।वहीं अस्पताल में फूड प्लाजा के कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने बताया कि वह ड्यूटी समाप्त कर जा रहा था रास्ते में सड़क दुर्घटना […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, ईलाज के क्रम में हुई मौत || GS NEWS

NH 31गोपालपुरघटनानवगछियासड़क दुर्घटनाAMBA0

नवगछिया एनएच 31 पर घटी घटना परिजनों ने भागलपुर के एक निजी क्लीनिक पर लगाया लापरवाही का आरोप नवगछिया। नवगछिया एनएच 31 पर शनिवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक गोपालपुर थाना के गोसाईगांव निवासी रवि कुमार है. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि युवक बाइक से दुकान जा रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद उसे इलाज के लिए ईलाज के लिए नवगछिया एनएच 31 पर स्थित एक अस्पताल में लेकर गए जहाँ घायल का इलाज चिकित्सकों ने किया. घायल की गंभीर हालत को देखते […]

Noimg

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियापरबत्ताभागलपुरशराबAMBA0

नवगछिया। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे परबत्ता थाना को सूचना मिली कि विक्रमशिला पुल की ओर से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब लेकर नवगछिया जीरोमाइल की तरफ जा रही है। सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रमशिला पहुंच पथ वैभव होटल के सामने वाहन जांच शुरू की। भागलपुर की ओर से आती हुई उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एपी 3107) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों की कुल 174 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। स्कॉर्पियो में सवार परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी आशीष कुमार (पिता स्व. राजीव मंडल) और भागलपुर ज्योति बिहार कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार यादव (पिता लालमोहन यादव) को गिरफ्तार […]