Tag Archives: naugachia

Noimg

राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानिरीक्षणभागलपुरराजनीतिAMBA0

परिसीमन के बाद तय होगा कि नवगछिया जिला बनेगा या नहीं नवगछिया : बिहार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल नवगछिया स्टेशन पर पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्व विभाग में ही नहीं लोगों के अंग अंग में भ्रष्ट्राचार व्याप्त है. राजस्व मंत्री रूपौली विधान सभा में प्रचार कर लौटने के दौरान नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच थे. राजस्व विभाग में भी भष्ट्राचार है. राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं डाटा ओपरेटर व उसके चमचे गरीब लोगों को ठगने का काम करते है. पहला दिन जब मंत्री की कुर्सी पर बैठा तो तय किया की मंत्री की कुर्सी भ्रष्ट नहीं होगी. मैंने मिशन क्लिन आरंभ किया. राजस्व मंत्रालय का भष्ट्राचार समाप्त कर दिया है. अपने […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की कार्रवाई: दहेज हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधदहेजनवगछियापरबत्ताभागलपुरAMBA0

नवगछिया: विगत 4 जुलाई की संध्या करीब 5 बजे परबत्ता थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जपतैली स्थित एक गर्भवती महिला की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दी गई है। सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। कांड में संलिप्त अभियुक्त अजूबा कुमार, पिता शशि राय, को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 110/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। AMBA

Noimg

महाकाल बोलबम सेवा समिति नवगछिया का नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर 21 जुलाई से शुरू || GS NEWS

नवगछियाबिहारबैठकबोल बमभागलपुरAMBA0

अजगैबीनाथ धाम से बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरिया पथ पर नि:शुल्क सेवा नवगछिया। पवित्र माह सावन के पहले दिन, 21 जुलाई 2024 से महाकाल बोलबम सेवा समिति नवगछिया द्वारा अजगैबीनाथ धाम से बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए पैदल कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा। यह सेवा जयनगर जोड़ी पार बम काली मंदिर से शुरू होगी। शिविर में बोलबम जाने वाले भक्तों के लिए सभी प्रकार की नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें नींबू पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, फलहारी बम के लिए फल, डाक बम के लिए फल, चिकित्सा, मसाज, स्नानागार, शौचालय, और विशाल विश्राम पंडाल शामिल हैं। शिविर में 24 घंटे बिजली, पंखे, और मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था होगी। महाकाल बोलबम […]

Noimg

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत  || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

नवगछिया : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नवगछिया जीरो माइल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया|बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पटना से सड़क मार्ग से पूर्णिया जिला के रुपौली जाने के दौरान नवगछिया के जीरो माइल टोल प्लाजा के पास एक ढावा पर भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया| साथ भोजन भी कराया गया |उपमुख्यमंत्री रुपौली विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के प्रचार में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर जा रहे थे | AMBA

Noimg

शौच करने गया युवक करंट की चपेट में आया, हुई मौत || GS NEWS

आपदागोपालपुरघटनानवगछियाAMBA0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के करारी तीनटंगा में शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे शौच के लिए जा रहे एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल फंटूश कुमार पिता स्व. राजेंद्र यादव, उम्र 26 वर्ष को परिजन गोपालपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने बताया कि पड़ोस के लक्खी यादव (डीलर) ने बिजली के पोल से अपने घर तक खुला 440 वोल्ट का तार खींचा था। फंटूश शौच के लिए गया था, जहां वह बिजली के तार के संपर्क में आकर करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अधमरा हो […]