Tag Archives: naugachia

Noimg

दो बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन || GS NEWS

EntertainmentनवगछियापुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया: पिछले दस दिनों से चल रहे दो बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी भागलपुर का संयुक्त वार्षिक शिविर तथा थल सैनिक कैंप हेतु ग्रुप टीम की चयन प्रक्रिया का समापन शनिवार को एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रदर्शित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कुमार पाठक के ओजस्वी समापन भाषण के साथ किया गया। इस शिविर में एनसीसी कैडेटों को विशेष रूप से सैन्य प्रशिक्षण और आपदा राहत संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, विभिन्न विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और युद्ध सेनानियों द्वारा विस्तृत व्याख्यान और प्रदर्शन के माध्यम से कैडेटों का अन्य जीवनोपयोगी विषयों में भी ज्ञानवर्धन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कंपनी और उसके कैडेटों को कैंप कमांडेंट ने मेडल और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया। समापन समारोह तालियों की गड़गड़ाहट […]

Noimg

विद्यालय में बाल प्रहरी का हुआ गठन || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

नारायणपुर : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान भागलपुर के पत्र के आलोक में ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल में बाल प्रहरी का गठन किया गया। जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार चंदन ने बताया की विद्यालय के वर्ग नवम से लेकर बारहवीं तक के बच्चों का चयन विद्यालय कमिटी द्वारा किया गया है जिसमें विद्यालय की ओर से चयनित छात्राओ को टी शर्ट, टोपी, बेच देकर बाल प्रहरी के कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य बातें विद्यालय के आस पास नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरूपयोग के किसी भी गतिविधि के बारे में सतर्कता एवं संवेदनशीलता हेतु बाल प्रहरी को अवगत कराया गया। इससे पूर्व छात्राओं के चयन हेतु कमिटी में वरीय […]

Noimg

भाकपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। भाकपा कार्यालय बुट्टी राय भवन में कामरेड सीताराम की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि सीताराम बिहार राज्य परिषद के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। रामनेरश पांडेय ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार जन विरोधी नीतियों को लागू करने में लगी हुई है और नये-नये कानून लागू कर रही है, जो जन विरोधी हैं। आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हो रही है। श्रद्धांजलि सभा में अंचल सचिव शंचंद्र सिंह, विक्रम कुमार यादव, परमानंद मंडल, हिमांशु कुमार, चंद्रशेखर मंडल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद […]

Noimg

जी बी कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह || GS NEWS

Environmentउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया। जी.बी. महाविद्यालय, नवगछिया में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत N.S.S. यूनिट द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने को प्रेरित किया और आसपास के गांवों में लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।इस अवसर पर डॉ. फिरोज, सुबोध दास, सहायक […]

Noimg

दहेज के लिए नवविवाहित की हत्या कर शव लटकाया || GS NEWS

गोपालपुरदहेजनवगछियाAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना के अठनिया निवासी छोटो लाल राय की पुत्री दीपा कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर शव को लटका दिया गया। इस मामले में पिता के बयान पर परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता छोटो लाल राय ने पुलिस को बताया कि नौ महीने पहले उनकी पुत्री दीपा कुमारी ने परवत्ता थाना के जपतैली निवासी शशि राय के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दीपा अपने ससुराल में खुशी से रह रही थी और आठ माह की गर्भवती भी थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से दामाद अजुबा कुमार, सास सीकुमारी देवी, और अजुबा के भाई विक्रम की पत्नी ने मिलकर दीपा पर दहेज में रुपये और मोटरसाइकिल लाने का […]

Noimg

व्रज वाहन और ट्रक में टक्कर, दो महिला बल समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी, मायागंज रेफर || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालघटनानवगछियापुलिसभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

नारायणपुर एनएच 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान पेट्रोल पंप से पश्चिम एनएच 31 पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस व्रज वाहन और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पुलिस व्रज वाहन पर सवार दो महिला बल समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में लखीसराय पुलिस लाइन में तैनात भागलपुर जिला के रंगरा थाना अंतर्गत मकंदपुर निवासी सीताराम गोस्वामी के पुत्र सब इंस्पेक्टर शिवनंदन गोस्वामी, लखीसराय जिला अंतर्गत गढ़ी विशनपुर निवासी शंकर साह के पुत्र पुलिस वाहन चालक धर्मवीर कुमार, मुंगेर जिला के टेटीया बंबर थाना अंतर्गत छाता गांव निवासी त्रिलोक यादव के पुत्र कांस्टेबल संदीप कुमार, पश्चिमी चंपारण के गोबर घाना थाना क्षेत्र […]

Noimg

बहला फुसलाकर शादी करके दो माह रखने के बाद मारपीट कर नवविवाहिता को घर से भगाया || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाप्रेम प्रसंगबिहारभागलपुरAMBA0

एसपी से लगाई न्याय की गुहार, महिला थाना में दिया आवेदन नवगछिया। पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन दिनों लगातार महिला प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता वार्ड संख्या 7 निवासी उमेश मंडल की नवविवाहिता पुत्री मनीषा कुमारी (19 वर्ष) का है, जिन्होंने शुक्रवार को नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पीड़िता मनीषा कुमारी ने एसपी को दिए आवेंदन में लिखा है कि पिछले तीन माह से इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी विकास कुमार उर्फ विलक्षण मंडल पिता शंकर मंडल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 22 अप्रैल 2024 को, इस्माइलपुर के विनोबा गांव निवासी राजा कुमार पिता स्व. लखन मंडल […]

Noimg

MEDICAL SCAM : फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक के समर्थक नें खोली पोल – सोशल मीडिया पर लिखा – मेरे दो बच्चे का कराया ऑपेरशन डिलीवरी || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुरस्वास्थ्यAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल रोड में पोखर के सामने रास बिहारी कॉलोनी में एक फर्जी डॉक्टर (डॉ० एस कुमार ) द्वारा संचालित क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। यह डॉक्टर केवल इंटर पास है, फिर भी वह सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी कराने का दावा करता है। डॉक्टर के एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने अपने बच्चों का सिजेरियन ऑपरेशन डॉक्टर साहब से ही करवाया है।” कोई दूसरे ने लिखा कि जो डॉक्टर से जलते हैं उन्होंने करवाया है डॉक्टर साहब संडे को फ्री इलाज करते हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फर्जी डॉक्टर आईसीयू में नवजात बच्चों का इलाज करता है और हर प्रकार की बीमारी का इलाज करता है। […]

Noimg

बाबा विशु रावत सेवा शिविर के द्वारा 22 जुलाई से सेवा शिविर प्रारंभ || GS NEWS

नवगछियाबैठकबोल बमभागलपुरAMBA0

नवगछिया : बाबा विशु रावत सेवा शिविर के द्वारा 22 जुलाई से सेवा शिविर प्रारंभ हो रहा है. शिविर में गर्म जल , नींबू चाय, रात्रि विश्राम, मोबाइल चार्जिंग, 24 घंटे लाइट, स्नान, लैट्रिन, बाथरूम की व्यवस्था निशुल्क की गई है. शिविर के सदस्य ने बताया कि हर एक सोमवारी के लिए फल एवं लस्सी की व्यवस्था डाक बम के लिए की जाती है| शिविर स्थल धोरी धर्मशाला के निकट दंडी आश्रम के अपोजिट साइड है.कैलाश यादव, उपेंद्र यादव, संतोष गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रमोद मार्शल, सुधीर सिंह, संजय प्रसाद गुप्ता, मिथुन प्रसाद गुप्ता, प्रीतम जायसवाल, विक्रम जायसवाल सक्रिय योगदान दे रहे है| AMBA