Tag Archives: naugachia

Noimg

पाक्षिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारबैठकभागलपुरAMBA0

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में पाक्षिक समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में बाल संरक्षण हितों की चर्चा करते हुए स्पांसरशिप योजना क्रियान्वयन हेतू विधवा/तालाकशुदा/परित्यक्त महिलाओं के बच्चे और गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों व अन्य अभावग्रस्त बच्चों के हित में जिला बाल संरक्षण के प्रायोजन योजना से संबंधित मार्गदर्शिका को अमल में लाने पर चर्चा हुई| इस योजना से लाभान्वित बच्चों के परवरिश हेतू आर्थिक सहायता के रूप में चार हजार रूपया महीना मदद दी जायेगी. कुशल युवा कार्यक्रम, स्वंय सहायता भत्ता व बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का प्रचार – प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बरसात में जल – जमाव की निकासी समेत अन्य विषयों पर […]

Noimg

तिनटंगा दियारा के दक्षिण में कटाव निरोधी कार्य ध्वस्त होने के कगार पर || GS NEWS

कटावकोसीनवगछियारंगरा चौकAMBA0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा के दक्षिण में कटाव निरोधी कार्य ध्वस्त होने के कगार पर है. गंगा नदी का कटाव जारी है. बोल्डर पीचिंग के आगे स्लोप अप में नदी का भीषण कटाव हो रहा है. यदि नदी का कटाव नहीं रोका गया तो बोल्डर पीचिंग ध्वस्त हो सकता है. इस वर्ष गांव को बचाने के लिए दो करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कटाव निरोधी रिपेयरिंग कार्य हुआ था. कार्य हुए अभी 15 दिन भी नहीं हुए हैं कि स्लोप अप में कटाव होने लगा है| ग्रामीणों ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है. सरकारी रुपये की संवेदक व इंजीनियर की मिलीभगत से लूट हुई है. स्लोप में कटाव जारी […]

Noimg

पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा के मुये मुबारक की जियारत और महफिले शमा के साथ उर्स संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर में सुफी संत धर्मगुरु हजरत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत सैयदना अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स ए पाक का समापन देर शाम को हो गया। बुधवार की देर रात खानका के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी की सदारत एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी की कयादत में शानदार जलसा और कब्बाली का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सिवान के मशहूर मौलाना हजरत गुलाम गौस, सीमांचल के मौलाना हजरत डॉ. मोबशीर रजा, और हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी ने हजरत मोहब्बत शाह एवं अलैहदाद शाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे का सारा जीवन भलाई और गरीबों की […]

Noimg

नवगछिया में वर्षों से संचालित हो रहा झोला छाप डॉक्टर का नर्सिंग होम || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाभागलपुरस्वास्थ्यAMBA0

इंटर पास डॉक्टर कर रहे गर्भवती, नवजात सहित सभी बीमारी का इलाज नवगछिया के गौशाला रोड में पोखर के सामने स्थित फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के नर्सिंग होम का मामला प्रकाश में आया है, जहां इंटर पास डॉक्टर नवजात शिशुओं का इलाज कर रहे हैं। यह नर्सिंग होम वर्षों से संचालित हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग इस बात से बेखबर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नवगछिया के श्रीपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को नवगछिया नगर सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को फोन कर इस फर्जीवाड़े की सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव अपने दल के साथ उक्त अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जांच में पाया गया कि डॉक्टर एस कुमार, […]

Noimg

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का घोर अपमान किया : अरुण यादव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

नवगछिया : “राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के श्राद्धकर्म के उपरांत मुरेठा बांधा था और प्रतिज्ञा लिया था कि जबतक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा नहीं देंगे तबतक मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा पूरी किये बिना मुरैठा खोलकर अपने पूर्वजों की जग हसाई करने का काम किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या नगरी के सरयू नदी में स्नान कर सरयू नदी को भी अपवित्र करने काम किया है। वहीं रामलला के मंदिर में मुरैठा समर्पित कर रामलला के मर्यादा का उल्लंघन कर रामलला का घोर अपमान करने का काम किया […]

Noimg

नवगछिया: आरओबी निर्माण और बारिश से अस्पताल और बाजार जाने वाली सड़कें खतरनाक || GS NEWS

घटनानगर निगमनवगछियानिर्माणबाढ़बिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया: बरसात के दिनों में और आरओबी (रेल ओवरब्रिज) के चल रहे निर्माण के कारण नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल और बाजार जाने वाली सड़क खतरनाक हो गई है। हरनाथचक के समीप सड़क पर वर्षा का पानी भर जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को पानी भरे गड्ढे में फंसकर एक टोटो पलट गया, जिसमें सवार लोगों को चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि टोटो, बाइक और साइकिल सवार गड्ढों और फिसलन का शिकार हो रहे हैं। मकनपुर चौक एनएच 31 से नवगछिया बाजार और अस्पताल जाने वाली सड़क की स्थिति गंभीर है, जिससे लोग काफी चिंतित हैं। इसे नवगछिया का लाइफ लाइन रोड भी कहा जाता है । स्थानीय प्रशासन से निवेदन […]

Noimg

स्वामी विवेकानंद: एक युगद्रष्टा और भारत की आत्मा || GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

स्वामी विवेकानंद, एक ऐसा नाम जो भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन का नाम नरेंद्रनाथ था, लेकिन अध्यात्म की राह में चलते हुए वे स्वामी विवेकानंद बने और पूरी दुनिया में भारत के अद्वैत वेदांत के संदेश को फैलाया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा विवेकानंद जी का बचपन अद्भुत प्रतिभा और ज्ञान से भरपूर था। उन्होंने अपने पिता से कानून और मां से आध्यात्मिकता का प्रभाव लिया। रामकृष्ण परमहंस के सान्निध्य में उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और अपने गुरु की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिकागो का ऐतिहासिक भाषण 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भाग लिया और अपने उद्घाटन […]

Noimg

ढोलबज्जा सहित आसपास के गांवों में बिजली की स्थिति काफी खराब || GS NEWS

What मौसमढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर जिले में जैसे ही मानसून ने दस्त दी, ढोलबज्जा सहित आसपास के गांवों में बिजली की स्थिति काफी खराब हो गयी. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बारिश होते ही बिजली कब आती है, कब चली जाती है इसका कोई पता ही नहीं चलता है. बारिश में दो-तीन दिन तक बिजली नहीं आती है. अभी लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार जाकर किसी दुकानदार को इनवर्टर पर चार्ज करने के लिए देता है| विकास रजक बताते हैं कि ढोलबज्जा पंचायत के साथ बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है. बिजली हल्की बारिश में दो-तीन दिन गायब रहती है. संतोष कुमार ठाकुर बताते हैं कि बिजली से हम लोग दुकान पर काम नहीं कर पाते हैं. […]