Tag Archives: naugachia

Noimg

जयरामपुर नन्हकार के समीप ट्रेन से कटकर विछिप्त युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर नन्हकार के समीप रेल से कटकर एक विछिप्त युवक की मौत हो गयी । युवक की पहचान जयरामपुर नंहकार निवासी मनोज सिंह उर्फ फूलो सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के रूप में हुई हैं । युवक सुबह सुबह अपना खेत देखने जा रहा था कि अचानक एक गाड़ी आ गई और वह रेल फाटक के पास रेल की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि सोनू मानसिक रूप से अस्थिर था। समाज के लोगों को जब इस दुर्घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और उसके पार्थिव शरीर को पोटली में बांधकर घर ले आए। इस घटना से पूरे गांव में […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाई, दुष्कर्म कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने दुष्कर्म कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाई की है। विगत सोलह जून को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर चायटोला स्थित घर से उसकी पुत्री को अकेला पाकर पड़ोसी बीरेंद्र कुमार (पिता धुरी मंडल) ने मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक स्थित अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पीड़िता की माँ के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 24/24 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर ही घटना में संलिप्त आरोपी बीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल […]

Noimg

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ नवगछिया / भागलपुर: महाकाल बोलबम सेवा समिति नवगछिया द्वारा पवित्र सावन मास के पहले दिन, 21 जुलाई 2024 से अजगैबीनाथ धाम से बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पैदल कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा। यह सेवा जयनगर जोरीपार बम काली मंदिर के निकट शुरू की जाएगी। कांवरिया पथ पर बोलबम जाने वाले भक्तों को कई सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी, जिनमें नींबू पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, फलहारी बम और डाक बम के लिए फल की सेवा, चिकित्सा सेवाएं, मसाज, स्नानागार, शौचालय, विश्राम के लिए विशाल पंडाल, 24 घंटे बिजली, पंखा और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शामिल हैं। […]

Noimg

NAUGACHIA में बोले Prashant Kishore  – बिहार के स्कूलों से खिचड़ी बंट रही है और कॉलेज से डिग्री, पढ़ाई कहीं नहीं हो रही है, नीतीश आ जाएं या तेजस्वी, आपके बच्चे को कोई कलेक्टर नहीं बना सकता || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिManjusha Mishra0

युवाओं ने निकाली बाइक रैली, भारी संख्या में जुटी भीड़ नवगछिया : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर का 13 जून को भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिले के 16 प्रखंडों से हजारों लोग आए। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत में भागलपुर-नवगछिया के सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार दिखी। भागलपुर की धरती पर प्रशांत किशोर का फूलों की माला और ढोल-बाजे के साथ “जय बिहार जय जय बिहार” नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं, नवगछिया अनुमंडल के पीके यूथ क्लब के […]

रात के एक बजे पानी पीने के उठी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरAMBA0

नवगछिया : रात के एक बजे पानी पीने के उठी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ. पीड़िता की मां के बयान पर नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता की मां ने नवगछिया थाना मक्खातकिया के अमित कुमार को नामजद आरोपित बनाया. दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाया है. पीड़िता की मां नवगछिया महिला थाना की पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री रात एक बजे पानी पीने के लिए उठी थी. इस दौरान अमित कुमार ने दुष्कर्म किया. नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवायी. पीड़िता का 164 का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में करवाया गया. कोर्ट के आदेश पर पीड़िता को बालिका कल्याण केंद्र में रखा गया […]

Noimg

श्री कृष्ण राधा की लीलाओं से गूंज रहा मिल्की का गलियारा || GS NEWS

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

पुनामा प्रताप नगर के मिल्की में रामधुनी का दूसरा दिन हुआ भव्य आयोजन मुखिया सरिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी पप्पू यादव सहित पूरे ग्रामीण द्वारा किया गया है उत्कृष्ट व्यवस्था नवगछिया : नवगछिया केपुनामा प्रताप नगर पंचायत अंतर्गत मिल्की ग्राम में एक्सचेंज ऑफिस के बगल में हो रहे 48 घंटे की रामधुनी मंगलवार को दूसरा दिन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ ग्रामवासियों ने राम जी के भजनों के साथ मनाया। इस भव्य आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव एवं सहयोगियों के द्वारा उत्तम व मनोरम व्यवस्था की गई। बताते चलें कि सोमवार को रामधुनी संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं गोपालपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रेमसागर उर्फ डबलू यादव द्वारा किया गया था। मंगलवार […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने वटसावित्री पर्व पर की विशेष पूजा || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने वटसावित्री पर्व के अवसर पर अपने महिला मित्रों के साथ गोपाल गौशाला में स्थित वट वृक्ष के पास जाकर पूजा की। वटसावित्री पूजा के दौरान, प्रीति कुमारी ने वट वृक्ष पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद, उन्होंने घर आकर अपने पति समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव की पूजा की। इस धार्मिक अवसर पर प्रीति कुमारी और अन्य महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा की और प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने बिना नमक खाए, पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखकर पूजा संपन्न की। यह पर्व पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है और नवगछिया में इसे बड़े ही […]

लोडेड देशी कट्टा, चौदह जिंदा गोलियां और विंडोलिया के साथ दो अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरAMBA0

नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की जब गोपालपुर थाना पुलिस ने तीनटंगा करारी बजरंगबली चौक के समीप दो अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया था कि सभी फरार और वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर लगातार छापेमारी करें। गिरफ्तार अपराधियों का विवरण नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मंगलवार की देर रात करारी तीनटंगा बजरंगबली चौक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करते देखा गया। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तीनटंगा करारी निवासी सौरव कुमार उर्फ सुरफा (पिता: अर्जुन यादव) और […]