Tag Archives: naugachia

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मौत || GS NEWS

UncategorizedManjusha Mishra0

नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मौत हो गयी. नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. महिला भीख मांगा करती थी. वह कभी सेमापुर, तो कभी नवगछिया स्टेशन पर रहती थी. संभवत: महिला की गिरने से मौत हो गयी. महिला की पहचान नहीं हो पायी है. जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है. निर्धारित समय में शव की पहचान नहीं हुई, तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. विक्षिप्त Manjusha Mishra

हत्याकांड के महज छह घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाManjusha Mishra0

नवगछिया : हत्याकांड के महज छह घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित रंगरा थाना प्यारे लाल यादव टोला निवासी सोनू यादव, ललन यादव उर्फ लालो है. रंगरा थाना के प्यारे लाल यादव टोला में मंगलवार को एक आर्मी व एक होमगार्ड जवान ने जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. मृतक महिला प्यारे लाल यादव टोला के विद्यानंद यादव की पत्नी उषा देवी (65) है. मृतका के पुत्र पवन यादव के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें ललन यादव, सोनू यादव को नामजद आरोपित बनाया था. ललन यादव ने पुलिस को बताया कि अपनी पुश्तैनी बसोबास की जमीन पर हम पशु चारा रखने के लिए भुसखार बना रहे […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया स्टेशन पर आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया. चुनाव के दौरान गाड़ियों को पुलिस के द्वारा चुनाव कार्यो के लिए पकड़ा जा रहा है. जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. अब यात्री ट्रेन से आ जा रहे हैं. जिसको लेकर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. नवगछिया आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ स्पेक्टर मृणाल कुमार ने स्टेशन और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा करते समय जहां गंदगी न फैलाने , ट्रेन व प्लेटफार्म पर साफ सुथरा रखे , बिना टिकट यात्रा न करने, नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहने के साथ-साथ अनजान व्यक्ति से ट्रेन या प्लेटफार्म पर दोस्ती ना करें , किसी भी व्यक्ति का दिया हुआ सामान ना खाएं, […]

Noimg

नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड चौक पर खुला “देशी हेवेन” रेस्टुरेंट एंड फ़ास्ट फ़ूड || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड चौक पर हनुमान मंदिर के समीप देशी हेवेन रेस्टोरेंट एंड फास्ट फूड का भव्य उद्घाटन हुआ । रेस्टोरेंट का उद्घाटन गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के पुत्र समाज सेवी आशीष मंडल नें फीता काटकर किया । वही मौके पर उद्घाटन के समय उद्घाटनकर्ता के अलावे कई अन्य उपस्थित थे । इस मौके पर संचालक दिगंबर कुमार शर्मा ने बताया कि नवगछिया एनएच 31 बस स्टैंड हनुमान मंदिर चौक पर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ है यह रेस्टोरेंट छोटा लेकिन काफी सुसज्जित है और फूल एसी के साथ भेज एवं नॉनवेज में विभिन्न आइटम उपलब्ध है । इस रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड दुकान में चाइनीज, इंडियन, चाउमीन, रोल, मोमोज, पिज़्ज़ा, बर्गर सहित सभी प्रकार […]

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला के समीप सहारा कार्यालय बिल्डिंग में खुला “हिमालया शुद्ध जल” ,ठंडा ठंडा कूल कूल पानी जार मात्र ₹20 में  || GS NEWS

नवगछियाबिहारManjusha Mishra0

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला रोड में स्थित सहारा ऑफिस के भवन में हिमालय शुद्ध जल वॉटर प्लांट का भव्य उद्घाटन किया गया । मौके पर आयोजित उद्घाटन समारोह में नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना भगत, पुनामा प्रताप नगर के मुखिया पप्पू यादव, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के ललित शास्त्री, मो० बाबर खान द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया । वहीं मौके पर संचालक ने बताया कि हिमालय कंपनी द्वारा शुद्ध जल का प्लांट नवगछिया में खोला गया है इसमें ठंडे पानी का जार बोतल दिया जाएगा और शुद्ध एवं शीतल ठंडा पीने का पानी मात्र ₹20 में उपलब्ध कराया जाएगा । प्लांट का सेवा नवगछिया बाजार के 5 किलोमीटर परिधि में दिया जाएगा । […]

Noimg

नवगछिया में 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाएगा “परशुराम जयंती”  || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया : आगामी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाएगी । इस बाबत राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष वैदिक पंडित ललित जी शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से परशुराम जयंती का आयोजन नवगछिया के गोपाल गौशाला के सभागार में किया जाएगा । वहीं इस कार्यक्रम में भागलपुर सहित आसपास जिले के कई नामचीन भी शामिल होंगें । कार्यक्रम में प्रातः 10:00 बजे से रुद्राभिषेक, परशुराम पूजन के बाद हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा । कार्यक्रम में भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा । इस आयोजन में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं जिन्होंने विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है […]

Noimg

रंगरा के बिनोवा पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश ने चुनावी सभा को किया संबोधित : राजद पर बोला हमला, भागलपुर की घटना का दिलाया याद || GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकलोकसभा चुनाव 2024Manjusha Mishra0

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तीनटंगा स्थित विनोबा भावे हाई स्कूल में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। सीएम नीतीश हेलीपैड से सीधे बनाए गए मंच पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद स्थानीय विधायक, लोकसभा प्रत्याशी और अन्य एनडीए नेता ने मालापहनाकर मंच पर स्वागत किया। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में भागलपुर में भी वोटिंग होनी है. चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे. रंगरा प्रखंड के तिनटंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. लालू-राबड़ी सरकार के कार्यकाल की भी उन्होंने याद […]

Noimg

नवगछिया : वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश प्रसाद यादव का निधन || GS NEWS

नवगछियानिधनश्रधंजलिManjusha Mishra0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह अम्बेडकर मंच के आजीवन सचिव रहें 70 वर्षीय कैलाश प्रसाद यादव का निधन हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें । शुक्रवार को नवगछिया आवास पर उनोहनें अंतिम सांस ली । वहीं इस संबंध में उनके भाई प्रोफेसर सुबोध यादव ने बताया कि उनकी कैलाश बाबू की ख्याति दूर-दूर तक थी । उनलोगों का पैतृक घर धोबिनिया है लेकिन प्रोफेसर कॉलोनी में आवास हो जाने के बाद सब लोग प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में ही रहते हैं । बताते चलें कि कैलाश प्रसाद यादव की निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर है । नवगछिया नगर व क्षेत्र के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास […]

Noimg

जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हुआ नवगछिया शहर || GS NEWS

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाManjusha Mishra0

पंचमुखी बालाजी धाम के लिए श्रीगोपाल गौशाला से निकली भव्य निशान शोभायात्रा नवगछिया। रामनवमी के अवसर पर नवगछिया श्रीगोपाल गौशाला से भव्य निशान शोभायात्रा श्री गोपाल गौशाला से निकलकर महाराज जी चौक स्टेशन रोड होते हुए पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची। पंचमुखी बालाजी धाम पहुंचने के बाद भक्तों ने बालाजी को अपना निशान अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस शोभायात्रा में राम भक्त जय श्री जय श्री राम एक ही नारा एक ही नाम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन, मारवाड़ी युवा मंच, बाबा गणिनाथ सेवा समिति, मारवाड़ी जागृति नवगछिया, कसोधन वैश्य विकाश समिति, श्री श्याम भक्त मंडल, जगत पतिनाथ महादेव, सावरियां सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति,क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया […]