Tag Archives: naugachia

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक घायल

UncategorizedBarun Kumar Babul0

देवघर। श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ स्थित जमुनिया चौक के पास कांवरियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई कांवरिए सड़क पर दूर तक जा गिरे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से देवघर सदर अस्पताल, बासुकीनाथ स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अन्य अस्पतालों में […]

खुशखबरी : Naugachia के RG MOTORS में मिल रही है सिर्फ 59,000 में इलेक्ट्रिक स्कूटी, साथ में हेलमेट और स्मार्ट वॉच भी फ्री में, कॉल करें 9334964788

NH 31नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया। अब पेट्रोल की महंगाई से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नवगछिया के NH-31 स्थित बस स्टैंड के पास सुंदरम् होटल के नजदीक RG MOTORS लेकर आया है शानदार ऑफर, जहां मात्र 59 हजार रुपये में आप घर ला सकते हैं शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटी। पहले जिसकी कीमत 69 हजार थी, वह अब विशेष छूट के साथ 59 हजार में उपलब्ध है। यही नहीं, हर खरीद पर ग्राहकों को एक स्मार्ट वॉच और एक हेलमेट भी बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक के इस दौर में RG MOTORS ने ‘पेट्रोल के खर्च को कहें Bye और इलेक्ट्रिक गाड़ी को कहें Hi’ का नारा देते हुए नवगछिया और आसपास के ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। खासकर […]

Noimg

नवगछिया एलटीएफ प्रभारी कमर आलम खान का असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया थाना में पदस्थापित लोकल टास्क फोर्स (एलटीएफ) प्रभारी कमर आलम खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम कमर आलम रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब साथी कर्मी उन्हें जगाने पहुंचे, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। तुरंत उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमर आलम खान दरभंगा जिले के मूल निवासी थे। घटना की […]

Noimg

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित हुआ मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम, न्यायिक पदाधिकारियों ने दी अहम जानकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : अनुमंडल विधिक सेवा समिति, नवगछिया के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 से देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए” (Mediation – For The Nation) के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष एवं सचिव, पैनल अधिवक्ता तथा कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मध्यस्थता से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, इसकी प्रक्रिया, उपयोगिता और सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में सुनील कुमार सिंह, DASJ-I, अंचल द्वेदी, मुंसीफ और अभिषेक कुमार, […]

नवगछिया में खुला Max Pets Plaza, कुत्तों की खरीद-बिक्री सहित खाने पीने ईलाज की सुविधाएं उपलब्ध, बस कॉल करें 9122292817

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अब पालतू कुत्तों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया के मकंदपुर चौक पर स्थित “मैक्स पेट्स प्लाजा” नामक दुकान में हर नस्ल के विदेशी कुत्ते अब आसानी से उपलब्ध हैं। यह दुकान न सिर्फ कुत्तों की खरीद-बिक्री करती है, बल्कि उनके देखभाल से जुड़ी तमाम जरूरी सुविधाएं भी देती है। दुकान संचालकों के अनुसार, यहां हर नस्ल के विदेशी कुत्ते उपलब्ध हैं। साथ ही कुत्तों के लिए मेटिंग और ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है। पालतू जानवरों की स्वास्थ्य जांच के लिए अनुभवी डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। यदि किसी कुत्ते को इलाज या वैक्सीनेशन की जरूरत हो, तो यहां हॉस्पिटल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। दुकान पर कुत्तों के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर […]

Noimg

भतीजे को लेकर दौड़ी नवगछिया अस्पताल पहुंची महिला,कहा – ट्यूशन पढ़कर लौट रहा और ……

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सोमवार रात एक महिला अपने भतीजे को गोद में लेकर घबराई हालत में दौड़ती हुई पहुंची। रात करीब 10 बजे की यह घटना है। महिला अस्पताल परिसर में काफी परेशान दिख रही थी। बच्चे की हालत देखकर अस्पताल स्टाफ भी तुरंत सक्रिय हो गया और कारण पूछा। महिला ने बताया कि बच्चा उसका भतीजा है, बहुत दुलारा है। ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। जैसे ही यह घटना हुई, परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चा रोने लगा और खून बहने लगा। अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए चिकित्सकों को बुलाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे का तत्काल इलाज शुरू किया। पीड़ित बच्चे का नाम प्रशांत कुमार है, जो […]

भाई और भतीजे ने दबिया से काटकर वृद्ध की कर दी हत्या,नवगछिया के इस गाँव में घटी घटना – GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। महज 17 धूर बसोबास जमीन के बंटवारे को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें भाई और भतीजे ने मिलकर वृद्ध की दबिया से काटकर जान ले ली। मृतक की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय कमलेश्वरी यादव के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय वीरो यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र हरीस कुमार ने बताया कि उनके परिवार और उनके चाचा अंबिका यादव के बीच काफी वर्षों से 17 धूर बसोबास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस जमीन पर दो मंजिला मकान बना हुआ है, जिसमें दोनों परिवार साथ रहते थे। […]

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत,नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के इस गाँव का मामला – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

रंगरा के मुरली गांव में 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बुधवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास एक 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के चार बच्चे जिनमें दो लड़का व दो लड़की हैं । वहीं घटना की सूचना मृतका के कटिहार स्थित मायके को दे दी गई है, जहां से परिजन मुरली […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में घटी घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने बजरंगबली मंदिर के पीछे बगीचा में घटी घटना नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है, जो सुभाष राय का पुत्र था। घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने, बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में चिमनी भट्ठा के समीप घटी। बताया जा रहा है कि वहां साजन कुमार कुछ अन्य युवकों के साथ नशापान कर रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद में दो गोली चलाई गई, जिसमें साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत […]

Noimg

नवगछिया नगरह में बाबा राजा हरदौल पूजन सम्मेलन का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

कोसी से गांव की रक्षा का प्रतीक बने हैं बाबा नवगछिया प्रखंड के नगरह पंचायत में वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा राजा हरदौल का वार्षिक पूजन सम्मेलन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। नगरह के उत्तर-पश्चिम दिशा में कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा हरदौल गांव के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि बाबा हरदौल रथ पर सवार होकर किल्ला और बहीयार क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं और अपनी दिव्य शक्ति से कोसी नदी की आपदा से गांव की रक्षा करते हैं। जिस प्रकार भगवान शिव ने गंगा की धारा को पृथ्वी पर लाने के लिए अपनी जटाओं में बांधकर नियंत्रित किया था, उसी तरह बाबा हरदौल कोसी […]