Tag Archives: naugachia

नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ी राकेश बने जिला क्रिकेट टीम के कप्तान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : खेल विभाग,भागलपुर के तत्वावधान में क्रिकेट टीम का चयन हुआ है. जिसमें नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ी राकेश कुमार गुप्ता का चयन किया गया है. नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ी राकेश कुमार गुप्ता को भागलपुर जिला क्रिकेट (अंडर 19) टीम का कप्तान भी बनाया गया है. टीम में चयन होने एवं कप्तान बनाए जाने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद प्रमोद शर्मा, राकेश भगत बालकृष्ण पंसारी, सजन गुप्ता अखिलेश पाण्डेय, मुरारी यादव अनुराग साह मुकेश राणा आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि नवगछिया निवासी राकेश के पापा का नाम उमेश गुप्ता है. DESK 04 B

Noimg

नवगछिया यातायात थाना का डीआईजी ने किया विधिवत उद्घाटन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : पूरे राज्य में 28 यातायात थाना का उद्घाटन किया गया इसी बाबत बुधवार को नवगछिया में भी यातायात थाना का उद्घाटन हुआ है । इस उद्घाटन कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद ने यातायात थाना का उद्घाटन किया । मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सुशांत कुमार सरोज मौजूद थे । उद्घाटन के बाद डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि शहर में यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए यह पहल की जा रही है जिससे नागरिकों को काफी सुगमिता मिलेगी यातायात थाना खुल जाने से कई तरह के फायदे होंगे वहां के सिपाहियों को विशेष प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा। DESK 04 B

Noimg

नवगछिया में द Twisted Chilli Cafe का हुआ Grand Opening, फ्री wifi, डॉल्बी म्यूजिक में लें आनंद, 20% तक की मिल रही है भारी छूट

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया के गौशाला रोड रुंगटा बालिका सह कन्या पाठशाला के ठीक सामने किलर कपड़ें शोरूम के ठीक ऊपर पहली मंजिल पर द Twisted Chilli Cafe का भव्य उद्घाटन हुआ । कैफे का उद्घाटन संचालक के दादा गोपाल केजरीवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया । वहीं मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना के साथ कैफ़े में प्रवेश की । संचालक निहाल केजरीवाल ने बताया कि द ट्विस्टेड चिली कैफे नवगछिया का एक ऐसा कैफ़े हैं जहां आप पूरे परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं । यह सड़क के किनारे है लेकिन इसके अंदर कहीं भी आपको बाहरी गाड़ी की शोर आवाज सुनाई नहीं देगा यह पूरी तरह से साउंड और डस्ट फ्री है […]

Noimg

नवगछिया के महाराज जी चौक पर हुआ लक्ष्मी किचन वेयर एंड गिफ्ट हाउस का भव्य शुभारंभ,मिल रहा 20% की छूट

उपलब्धिनवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक पर लक्ष्मी किचन वेयर एंड गिफ्ट हाउस का भव्य शुभारंभ हुआ । प्रतिष्ठा का उद्घाटन संचालक की माता राज कुमारी देवी ने फीता काटकर किया । वहीं मौके पर दुकान के संचालक संजय कुमार (LIC Agent) द्वारा नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया . मौके पर दुकान के संचालक संजय कुमार ने बताया कि महाराज जी चौक नवगछिया का एक सबसे प्रमुख चौक है वहीं चौक के समीप बर्तन व गिफ्ट का कोई बड़ा दुकान नहीं होने के कारण लोगों की मांग थी और स्थानीय लोगों की मांग पर ही एक बड़ा और खूबसूरत बर्तन व गिफ्ट हाउस दुकान का उद्घाटन किया गया । मौके पर उपस्थित अतिथि ने भी संजय कुमार को उनके […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मनायी गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाई गांव 14 नंबर तेतरी रोड में भव्य आयोजन किया गया । मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर प्रस्तुत दी । कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करतें हुए श्रद्धांजलि देने के साथ प्रारंभ हुआ । वहीं मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी ने बच्चों को उनके जीवन से अवगत कराया तथा उनके अनेक विचारों को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे उन्होंने हिंदुस्तान को आजाद करने में एक महत्व भूमिका निभाई । वहीं लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने न सिर्फ देश के […]

Noimg

नवगछिया के भार्गवी प्रभाकर इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने मनाया गाँधी शास्त्री की जयंती || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के थाना रोड स्थित भार्गवी प्रभाकर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर्यावरणीय माहौल में मनाया । संस्था के छात्र-छात्राओं ने निर्देशक अमित कुमार पांडे के नेतृत्व में सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के बाहरी भागों की साफ सफाई की मौके पर अस्पताल के कई सफाई कर्मी ने भी सहयोग किया । छात्र-छात्राओं ने अस्पताल की सफाई के बाद वृक्षारोपण किया यह वृक्षारोपण अनुमंडलीय अस्पताल के सौंदर्य के लिए लगाए गए गमले में की गई । वहीं मौके पर संस्था के निर्देशक अमित कुमार पांडे ने बताया कि भार्गवी प्रभाकर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल हमेशा समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संबंधित चीजों पर भी विशेष ध्यान रखती […]

Noimg

नवगछिया के कोसी पार कदवा में हुआ City 99 का Grand Opening, अब दियारा वासी करेंगें काफ़ी सस्ते में खरीददारी

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के कोसी पार कदवा के मिलन चौक पर City 99 मिनी मॉल का भव्य उद्घाटन किया गया । City 99 एक ऐसा मिनी मॉल है जहां घरेलू समान, आकर्षक गिफ्ट , खिलौने व अन्य दैनिक उपयोगी समान काफी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध है । शुक्रवार को City 99 मॉल का उद्घाटन नवगछिया प्रखंड की जिला परिषद नंदिनी सरकार और प्रेम कुमार के द्वारा की गई . वहीं उद्घाटन के बाद जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ने कहा कि दियारा वासियों के लिए यह एक सौगात है कि अब उनके दियारा क्षेत्र में 99 रुपए में भी सामान मिलने वाला दुकान का उद्घाटन हो गया। ज्यादातर लोग घरेलू व उपहार वाले सामान खरीदने के लिए नवगछिया या भागलपुर जाते थे […]

Noimg

नवगछिया न्यायाधीश ने रंगरा ओपीध्यक्ष को किया सम्मानित | | GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK 04 B0

नवगछिया न्यायालय के न्यायाधीश ने रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल को सम्मानित किया है। न्यायालय के सभी न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर रंगरा ओपीध्यक्ष को इसके लिए आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इंस्पेक्टिंग जज के रुप में अनिल कुमार सिन्हा एवम भागलपुर के जिला जज रूपेश देव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने बीते शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया था। निरिक्षण को सफ़लता पुर्वक सम्पन्न होने में रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल ने महती भूमिका एवं महत्वपूर्ण सहयोग किया गया था। साथ हीं प्रशासनिक सुरक्षा के दायित्वों को सफलतापूर्वक श्री कमल के द्वारा निर्वाह किया गया था। जिसे लेकर उन्हे न्यायालय के द्वारा सम्मानित करते हुए […]

Noimg

के के पाठक और जिलाधिकारी को खुली चुनौती देकर नवगछिया में कोचिंग चला रहे हैं सरकारी शिक्षक, एक बैच में पढ़ते हैं 200 से अधिक बच्चे || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरशिक्षासमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव बिहार के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए हैं । दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रत्येक दिन पत्र जारी हो रहा है व प्रत्येक दिन विद्यालयों का भी निरीक्षण चल रहा है। अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगे हुए हैं कि किसी भी हाल में बिहार के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना ही है। इसके लिए वे खुद बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर विद्यालय की जांच कर रहे हैं। उनके और जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिला के किसी भी सरकारी स्कूल के सरकारी शिक्षक अपना निजी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं करेंगें और ना ही किसी […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर एनसीसी छात्रों ने की साफ-सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत नवगछिया स्टेशन पर एनसीसी छात्रों ने साफ-सफाई की. स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत अभियान के तहत 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. नवगछिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. बताया कि भारतीय रेलवे ने अपने अथक प्रयासों से स्टेशनों, ट्रेनों तथा कार्यालयों में स्वच्छता के कई मानदंड स्थापित किये हैं. जैसे स्टेशन पर दो रंग के कूड़ादान उपलब्ध कराना. जिससे जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग किया जा सके. विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं, जिसमे नुक्कड़ नाटक तथा स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति […]