Tag Archives: naugachia

Noimg

नवगछिया राजद प्रखंड अध्यक्ष बने हिमांशु यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल का बैठक का मंगलवार को आनंद निलय भवन मकंदपुर नवगछिया में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी अशोक यादव एवं संचालन अब्दुल गफ्फूर ने किया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु थे। बैठक में सर्वसम्मति से हिमांशु कुमार को नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने पर सभी नेताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा की राज्य एवं जिले में अपराध का ग्राफ बड़ा है बाढ़ कटाव पर रोक नही लगाया जा रहा है। महादलित परिवार को दो डिसमिल जमीन […]

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के सिंघिया मकन्दपुर ग्राम स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 हेतु आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 12 ने सफलता अर्जित की है। यह सफलता विद्यालय की सतत् गुणवत्ता, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों की अथक मेहनत और विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। सफल छात्र-छात्राओं में शामिल हैं – कदुआ गाँव के […]

नवगछिया : एसटीएफ नें किया इनकाउंटर, एक अपराधी ढेर, रंगरा के सोनैया धार के पास रात 1 बजे हुई मुठभेड़  || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

रंगरा के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार रात 1 बजे मुठभेड़, एक अपराधी की मौत नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस और कुख्यात अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल  को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। शुक्रवार की रात जब पुलिस को उनके मौजूद होने की सूचना मिली तो इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में […]

Noimg

नवगछिया बनेगा मॉडल प्रखंड: डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का व्यापक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया को मॉडल प्रखंड के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने गंभीर पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा. प्र. से) ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भौतिक जांच, प्रशासनिक जवाबदेही की स्थापना और विकास योजनाओं में गति लाने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पशुपालन, कृषि, नगर परिषद, प्रखंड संसाधन केंद्र एवं सम्राट अशोक भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने कार्यालयों में रखे गए प्रशासनिक दस्तावेजों जैसे आगत-निर्गत पत्र पंजी, उपस्थिति रजिस्टर, रोकड़ बही, अनुक्रणिका पंजी आदि की बारीकी से जांच की। कई पंजियों के अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा […]

नवगछिया डीमाहा की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संध्या और पायल बनीं बिहार पुलिस में सिपाही ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। डीमाहा गांव की दो बेटियों ने अपने मेहनत और लगन से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर संध्या कुमारी और पायल कुमारी ने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इन दोनों ने बिहार कर्मचारी चयन परिषद द्वारा आयोजित मार्च माह की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। संध्या और पायल के पिता सुनील चौधरी और माता नूतन कुमारी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। घर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने दोनों बहनों का अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि संध्या और पायल शुरू से ही पुलिस सेवा को […]

नवगछिया व्यवसायी विनय गुप्ता हत्या कांड का दो मुख्य आरोपी मुकेश झा और अनमोल पासवान गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : दिनांक-04.05.2025 की रात्रि करीब 09:20 बजे नवगछिया थाना अन्तर्गत नवगछिया बाजर के हड़िया पट्टी में स्थानीय किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता को एक अज्ञात नकाबपोश अपराधी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या-145/25 दिनांक-05.05.2025 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड की गंम्भीरता एवं सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के दिशा-निर्देश व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (परि०), थानाध्यक्ष नवगछिया थाना, थाना के अन्य पदाधिकारी एवं डी०आई०यू० टीम को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा 100 से अधिक CCTV फूटेज का निरंतर […]

तुम नापुत्र हो, बेटियों को मारकर हड़प लेंगें सारी संपत्ति, कहकर दबंगों नें माँ बाप बेटियों को जमकर पीटा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के यमुनिया गांव में जमीन विवाद में परिवार को जमकर पीटा,थाने में दी लिखित शिकायत नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्धा व उसके परिजनों के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता बेबी देवी, उम्र 60 वर्ष, पति नीरज राय ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर 8 मई 2025 को दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही रंजन राय (उम्र 40 वर्ष), पवन राय, जानकी राय (उम्र 70 वर्ष), बालमुकुंद राय व उषा देवी (उम्र 60 वर्ष) ने […]

नवगछिया के बीच बाजार में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बीच बाजार स्थित हड़िया पट्टी में अभी अभी रात करीब 9:30 बजे एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी बिनय कुमार गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विश्वनाथ गुप्ता के पुत्र बिनय कुमार गुप्ता (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। व्यवसायी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है । दुकान की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें […]

नवगछिया में शराबबंदी की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां : विवाह भवनों एवं होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब और शबाब – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बज रहे अश्लील गाने नियम कानून को दिखाया जा रहा ठेंगा नवगछिया । भागलपुर जिला के नवगछिया में शराबबंदी की सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शादी विवाह का मौसम पूरे जोश व उत्साह के साथ चल रहा है। नवगछिया क्षेत्र के विभिन्न विवाह भवनों एवं होटलों में यह आयोजन धूमधाम से हो रहा है, लेकिन इन आयोजनों में न तो सरकारी नियमों की परवाह की जा रही है और न ही सामाजिक मर्यादाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया के कई होटलों और विवाह स्थलों पर खुलेआम शराब की डिलीवरी हो रही है, जो बारातियों के बीच कार्यक्रम में परोसी जा रही है। हालात यह है कि शराब […]

पृथ्वी दिवस पर सावित्री पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम, छात्रों ने दिया हरित भविष्य का संदेश || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : पृथ्वी दिवस के अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह सहित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा, “पृथ्वी हमारी मां के समान है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। पौधारोपण जैसे छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।” छात्रों ने “हरित धरती, स्वच्छ धरती” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम […]