Tag Archives: naugachia

श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक घायल

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि एक युवक घायल है. मृतक की पहचान कदवा आश्रम टोला निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है जबकि ब्रजेश कुमार घायल है. स्थानीय लोगों को घटना के तुरंत बाद रंजन और ब्रजेश को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां रंजन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ब्रजेश को बेहतर इलाज के लिए मायागज अस्पताल भेजा गया. जानकारी मिली है कि 24 जून को रंजन के बहन की शादी होने वाली थी. इसलिये रंजन ब्रजेश के साथ खरीददारी करने नवगछिया बाजार मोटरसाइकिल से गया था. बाजार से लौटते वक्त दोनों […]

नवगछिया वारियर्स ने जीता दूसरा मैच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – करण क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रहे नवगछिया क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला  नौगछिया ब्लास्टर  और नवगछिया वारियर्स के बीच खेला गया. ब्लास्टर टीम के कप्तान हर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए. ब्लास्टर की तरफ बल्लेबाजी करते हुए चंदन ने 36 रनों और रिक्कू खान ने 27 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. वारियर्स की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान देवकांत पांडे ने 3 विकेट और अमित, निखिल राज ने दो – दो विकेट लिया. नवगछिया वारियर्स ने 163 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में पूरा कर मैच अपने नाम कर लिया. वारियर्स की तरफ से बल्लेबाजी में अमित ने 88 रन की सर्वाधिक और राकेश ने 27 […]

नवगछिया स्टेशन से गुजरनें वाली कई ट्रेनें हुई रदद् ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

कैंसिल हुई ट्रेन 05264 डॉ समस्तीपुर कटिहार मेमो नवगछिया स्टेशन पर समय है 06:38 में, यह गाड़ी कैंसिल हो गई है 15714 डॉ कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस कैंसिल हो गई है 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल हो गई है 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल हो गई है विलंब से चलने वाली गाड़ी 28182 अप टाटानगर एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर समय है, 04:02 है, आएगी 07:14 में तीन घंटे लेट से 15227 अप मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर समय है, 08:28 में जो आएगी दो घंटे लेट से 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नवगछिया स्टेशन पर समय है 05:22 में, जो आएगी 5 घंटे लेट से। 15909 अप अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन का नवगछिया स्टेशन […]

स्मैक तस्कर करण जमुई जिले में है सिपाही, छुट्टी में आया था घर…. पैसे नहीं रहने पर मोबाइल बेचकर स्मैक खरीदते हैं युवक ….. GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर करण राज जमुई जिले में सिपाही है. इन दिनों वह छुट्टी पर है. मामले की सूचना जमुई जिला पुलिस बल को दे दी गई है जबकि विभागीय कार्रवाई के लिए भी पुलिस मुख्यालय को लिखा जाएगा.  पैसे नहीं रहने पर मोबाइल बेचकर स्मैक खरीदते हैं युवक नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बरामद की गई 17 मोबाइल वैसे लड़कों के हैं जिनके पास स्मैक के लिये पैसे नहीं थे. और वैसे लड़कों ने मोबाइल देकर स्मैक लिया और उसका सेवन किया. मालूम हो कि यह नशा काफी खतरनाक है एक बार लत लग जाने के बाद स्मैक नहीं मिलने पर व्यक्ति बेचैन हो जाता है […]

नवगछिया में नाबालिक चालक के हाथों में बैटरी से चलने वाली TOTO रिक्शा, हवा से बात करती गति और प्रति माह बढ़ रही सड़क दुर्घटना ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

बरुण बाबुल , जीएस न्यूज़ नवगछिया अनुमंडल के सभी सड़कों पर दिनभर तीव्र गति से टोटो दौड़ती रहती है. ये ई रिक्शा चालक ज्यादातर नाबालिग ही नजर आते हैं. ये मुँह में गुटखा रखे, तेज आवाज़ में द्विअर्थी अश्लील गीत बजाते, तेज गति हेतु एक्सलेटर को काफी तेजी से घुमाते नजर आते हैं. आप नवगछिया जीरो माइल से लेकर नवगछिया स्टेशन व सैदपुर, गोपालपुर से नवगछिया बाजार सहित 14 नंबर सड़क पर ऐसी रिक्शा दौड़ते देख सकते हैं। प्रशासन के प्रत्येक चौक चौराहे पर रहने के उपरांत भी इनकी गति कम नहीं होती है. बताते चलें कि विगत 1 वर्ष में सैकड़ों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं. प्रत्येक माह 1 दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएँ इस ई रिक्शा […]

एक ही रात में एक ही गिरोह के अपराधियों ने तीन घटनाओं को दिया अंजाम, तीनों का हुआ उद्भेदन ||GS NEWS

अपराधउपलब्धिगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

इसके अलावे कुल चार अन्य मामलों का भी हुआ उद्भेदन पुलिस ने कुल सात मामलों का किया उद्भेदन  नवगछिया – दो जून की रात को एक ही गिरोह के अपराधियों ने खरीक, गोपालपुर और नवगछिया थाना क्षेत्रों में लगातार तीन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. सर्वप्रथम अपराधियों ने खरीक में ट्रांसपोर्ट को गोली मार कर बाइक और 20 हजार की नगदी की छिनतई कर ली थी, इसके बाद अपराधियों ने गोपालपुर में महाकाल ढाबा के पास बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया जबकि इसी रात अपराधियों ने जीरो माइल के पास झंडापुर के एक हॉटल कर्मी से भी बाइक और पैसे की छिनतई कर ली. नवगछिया एसपी ने कहा कि तीन घटना को अंजाम देने के बाद […]

रंगरा में अज्ञात अपराधियों ने मक्का व्यवासायी से की 1 लाख 20 हजार रुपये की छिनतई – एक ही गिरोह के अपराधी कर रहे हैं सीरियल लूट || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्रB के चेक पोस्ट के 200 मीटर आगे ओवर ब्रीज के समीप गुरुवार को दोपहर बाद कटिहार के कुर्सेला निवासी मक्का निवासी शिवनारायण मंडल से अज्ञात अपराधियों ने एक लाख 20 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. जानकारी मिली है कि कुर्सेला निवासी मक्का व्यवसायी नवगछिया के एक्ससिस बैंक से रकम की निकासी कर पुनः अपने मोटरसाकिल से अपने घर जा रहे थे. रंगरा चौक के पास दो बाइक से ओवर टेक कर अज्ञात अपराधियों ने मक्का व्यवसायी को पहले रोका और जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने पैसे का झोला झपट लिया और सभी कटिहार की ओर भाग गए. घटना के तुरंत बाद व्यवसायी ने रंगरा थाना पहुंच थनाध्यक्ष […]

नवगछिया : लालू-राबड़ी राज में अल्पसंख्यकों को ठगा गया : सलीम परवेज 

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक मदरसा अमानत उलूम रंगरा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति जनाब सलीम परवेज थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनाब सलीम परवेज ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है. लालू-राबड़ी सरकार में अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया था. नीतीश कुमार सांप्रदायिक सद्भाव का वातावरण बनाए रखने में विश्वास करते हैं. नीतीश राज में बिहार राज्य उर्दू अकादमी, अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू ,बिहार राज्य हज समिति ,अल्पसंख्यक आयोग एवं अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के माध्यम […]