Tag Archives: naugachia

नवगछिया अधिवक्ता संघ भवन में समारोह का आयोजन कर न्यायिक पदाधिकारियों को दी गई विदाई ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अधिवक्ता संघ भवन नवगछिया में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार पांडेय एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज को बार एसोसिएशन नवगछिया के अधिवक्ताओं ने उनके स्थानांतरण के बाद एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी है. इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नारायण यादव, महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र एवं उपाध्यक्ष चंद्रभानु सिंह के द्वारा तीनों न्यायिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया. युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, नंद लाल यादव, एवं कृष्ण कुमार आजाद ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर न्यायिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया. तीनों न्यायिक पदाधिकारियों ने सभा में अलग-अलग शब्दों में अपनी बातों को रखते हुए कहा […]

नवगछिया : यक्ष्मा केंद्र नवगछिया में केएचपीटी के सहयोग से केयर एंड सपोर्ट ग्रुप की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अतिरिक्त यक्ष्मा केंद्र नवगछिया में केएचपीटी के सहयोग से केयर एंड सपोर्ट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती सिन्हा के द्वारा किया गया. इस बैठक में 19 ईलाज रत मरीज ,  2 टीबी से ठीक हो चुके मरीज, 18 उनकी देखभाल करने वाले और  सामुदायिक संरचना के 3 प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे. टीबी के वर्तमान मरीज को इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों का समाधान डॉक्टर भारती सिन्हा के द्वारा किया गया. इस समाधान में ना सिर्फ दवा बल्कि उसके अलावा शारीरिक गतिविधियां और योग के द्वारा भी उन समस्याओं को समाधान करने के लिए बताया गया. . मरीजों को निश्चय पोषण योजना की राशि मिलने में होने वाली […]

नवगछिया : अखिलेश बने जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश सिंह निषाद को नवगछिया संगठन जिला का अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं अखिलेश सिंह ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, सुबोध साह,रंजीत मंडल,  अरुण कुमार सिंह,भवेश यादव, प्रिंस पटेल, मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, ज्ञानसक सिंह, शाहिद राजा, नवीन निश्चल, […]

NAUGACHIA के हाइवे पर अपराधियों की चुनौती के समक्ष पुलिस बेबस ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

राशिद आलम , नवगछिया नवगछिया के हाइवे पर अपराधियों की चुनौती के समक्ष पुलिस बेबस नजर आ रही हैं। एनएच 31, बाबा बिसुराउत सेतु के पहुंच पथ फोर लाइन, विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर अपराधियों के द्वारा लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। पुलिस बेबस होकर तमाशा देखने के सिवा कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। मक्का व्यवसायियों से डेढ़ लाख रूपये की लूट31 मई को कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा बिसुराउत सेतु के पास अपराधियों ने मक्का व्यवसायियों से हथियार का भय दिखाकर डेढ़ रूपया लूट लिया। पीड़ित व्यवसाई पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के अंकला निवासी खगेश शर्मा हैं। कदवा ओपी की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही हैं। इस […]

बेखौफ अपराधियों मक्का किसान से की एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – बेखौफ अपराधियों ने कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मंगलवार को देर शाम पूर्णियां जिले के रुपौली के कंकला गांव निवासी खगेश शर्मा से एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. घटना की शिकायत किसान खगेश ने कदवा ओपी थाने में लिखित रूप से की है. जबकि मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. किसान ने बताया कि वह एक्सिस बैंक नवगछिया से रकम की निकासी कर अपने घर जा रहा था. कदवा गांव के पास अपराधियों ने उसके बाइक में धक्का मार कर पहले गिरने का प्रयास किया. अपराधियों के धक्के से वह असंतुलित हो गया. इसके […]

वट सावित्री पर आयोजित BEST PHOTO COMPITITION 2022 का परिणाम जारी, देखें लिस्ट

जीएस प्रतियोगिताबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

BEST PHOTO COMPITITION 2022  वट सावित्री पूजन स्पेशल आयोजन तिथि : दिनांक 30 मई, 2022 समय : दोपहर 3 से 4 बजे संध्या तक । प्रतियोगिता के समय समाप्ति के बाद निर्णायक मंडली द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात विजेताओं की सूची जारी की जा रही है जिसमें कुल 20 विजेता प्रतिभागी है . इन सभी 20 प्रतिभागी को जीएस न्यूज़ कार्यालय में आमंत्रित कर उपहार से सम्मानित किया जाएगा . टॉप 20 विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार हैं ।  सुनीता कुमारी, सुखासन बरारी  गुड़िया सिंह, तेतरी , नवगछिया  लक्ष्मी जयसवाल, साधोपुर, रंगरा  प्रिया कुमारी, भमरपुर,बिहपुर  निलू देवी , मिरजानहाट,भागलपुर  चम्पा कुमारी,नवगछिया  कुमारी सोना, भवानीपुर, नवगछिया  दिपाली भारती पति रवि […]

छात्रों के बर्तन में जानवरों का खाते हुए VIRAL VIDEO पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नें किया जवाब तलब ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ी मकंदपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय मकंदपुर में गुरुवार को मध्याहन भोजन खाने के बाद छात्रों द्वारा रखे गए जूठे बर्तन को चापाकल पर कुत्ते एवं बकरियों के द्वारा खाते हुए देखा गया, जिसको लेकर एक वीडियो वायरल हुआ। जानवर को बर्तन में खाते वीडियो में देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल मध्यान भोजन के डीपीओ को जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं इस बाबत गोपालपुरप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जानवरों को खाते हुए वीडियो हम लोगों को मिली है।इसकी जांच संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं इस वीडियो एवं फोटो को लेकर के विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिकांत सुमन के द्वारा बताया गया कि हम […]

JDU शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप संवाद यात्रा के दौरान पहुंचे नवगछिया // GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप संवाद यात्रा के दौरान नवगछिया पहुंचे. नारायणपुर के बलहा में आशा-उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता और शिक्षा प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अपने संबोधन में डॉ अमरदीप ने कहा की शिक्षा का संबंध जाति, धर्म, उम्र और लिंग से नहीं है. नीतीश कुमार ने समावेशी विचारधारा के साथ सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है. वर्तमान समय में अपने बजट में बिहार सरकार ने शिक्षा के लिए सर्वाधिक बजट पारित किया है. नीतीश सरकार में विद्यालयों का जीर्णोद्धार, नये भवनों का निर्माण, शिक्षकों की […]

नारायणपुर में अब नहीं बजेगा DJ, बजने पर होगी प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नारायणपुरबिहारBarun Kumar Babul0

नारायणपुर  – भवानीपुर थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी रमेश कुमार साह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न गॉव के डीजे संचालक के साथ बैठक कर डीजे बजने पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए सख्त लहजे में कहा गया कि डीजे बजाने के लिए कहीं से अनुमति नहीं मिलती है यह पूरी तरह अवैध है. डीजे बजाने से मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है अवधि प्रदूषण फैलता है जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित होता है. इसलिए यदि कोई चोरी छुपे कोई डीजे बजाते हुए पकड़ा गया तो उस पर अब सीधे तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Barun Kumar Babul