Tag Archives: naugachia

नवगछिया : जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के लोग ||GS NEWS

कटावनवगछियारंगरा चौकसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के कई लोग। लगभग तीन माह से कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा हैं। मु. सिद्दिक, मु. शकील, मु. असहाब, मु. नजीर, मु. छोटन, मु. खालिद, मु. ताहिर का घर कटाव के मुहाने पर हैं। इन लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। गांव के ग्रामीण मु. गफ्फार ने बताया कि कोसी नदी के कटाव रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को आवेदन दे चुका हूं। किंतु कोई भी साकारात्मक कार्य नहीं हो रहा हैं। कोसी कटाव गांव के काफी नजदीक आ गया हैं। दर्जनों लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। यदि […]

NAUGACHIA PHC : सीएस द्वारा गठित टीम पहुँची नवगछिया पीएचसी, की गयी जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया पीएचसी में प्रभारी के विरूद्ध सोसल मीडिया में सामने आए आरोपों के मद्देनजर भागलपुर सीएस द्वारा गठित टीम द्वारा मामले की जांच गयी. टीम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी, एसीएमओ डॉ अंजना कुमारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ फैजान आलम अशर्फी, जिला लेखा प्रबंधक विकास कुमार शामिल थे. टीम के सदस्यों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छः बजे तक  नवगछिया पीएचसी में जांच किया. जानकारी मिली है कि इस क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण, पीएचसी कर्मियों से भी पूछताछ की गयी और विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया. मालूम को कि मीडिया में आरबीएसके योजना में भाड़े पर वाहन लेने की प्रक्रिया और कोरोना वैक्सीनेशन […]

नवगछिया : कटरिया रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – सोनपुर रेल मंडल के एडीआरएम मुरलीमनोहर प्रसाद ने शुक्रवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है. इस क्रम में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया. जबकि मौके पर रैलवे स्टेशन पर मूलभूत आवश्यकता की कमी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा एडीआरएम को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें कटारिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, कैपिटल एक्सप्रेस, कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, हाटे बाजरे एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने, प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने, स्टेशन के दक्षिण तरफ वाहन पड़ाव की व्यवस्था करने, कटरिया रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर साधुआ चापर करने, आरक्षण काउंटर की व्यवास्था करने की […]

नवगछिया : सेना में बहाली की मांग को लेकर युवाओं ने जीरोमाइल में कर दिया रोड जाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

सेना में बहाली की मांग को लेकर युवाओं ने जिरोमाइल में रोड जाम किया। लगभग एक घंटा तक रोड जाम रहा। इससे एनएच 31 व विक्रमशिला पहुंच पथ व बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बस, जीप, ट्रक व अन्य कई गाड़ियां फंसी हुई थी। बस में फसे यात्रियों को धूप में काफी परेशानी हुई। लगभग एक घंटा तक छात्रों ने सड़क को जाम किया। छात्रों का कहना था कि पिछले में तीन वर्षों में सेना भर्ती का कोई भी बहाली नहीं हुआ हैं। इससे युवा छात्रों को परेशानी हो रही हैं। केंद्र व राज्य की सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व रोजगार का वादा किया था। किंतु सत्ता पाते ही […]

युवा संवाद में बोले IPS विकास वैभव : एक दूसरे के सहयोग से हम पा सकेंगे अपने बिहार के गौरवशाली अतित को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

आइपीएस विकास वैभव ने एक दूसरे के सहयोग से हम अपने बिहार के गौरवशाली अतित को पा सकेंगे। यह बाते नवगछिया के बाल भारती में यूवा संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार विशेष विभाग के सचिव आईजी विकास वैभव ने छात्रों से कहा।इट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत नवगछिया के बाल भारती सभागार पोस्ट ऑफिस रोड में दिन रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के आईपीएस आईजी विकास वैभव के अलावा दिल्ली के एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक आलोक कुमार रंजन, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, सुपरिटेंडेंट मायागंज अस्पताल भागलपुर असीम कुमार दास, पवन सर्राफ ने छात्रों को संबोधित किया। आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि […]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया में दीप प्रज्वलित कर मनाया भागलपुर का स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन परिसर के गोलंबर में भागलपुर का स्थापना दिवस दीप प्रज्जवलित कर मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल कर रहे थे। मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मंत्री मुकेश राणा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक मुरारी चिरानिया, गोपालपुर महामंत्री रंजीत झा, नगर महामंत्री प्रवेश यादव, सरफराज हुसैन, मुन्ना आलम मौजूद थे। Barun Kumar Babul

नवगछिया में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा मासिक अपराध गोष्टि का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के कार्यलय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस माह में केस 57 हुआ 67 केस डिस्पोजल हुआ हैं। जितना केस हुआ उससे अधिक केस निष्पादन किया गया हैं। इसके लिए अनुसंधानकर्ता एवं बेहतर काम करने वाले थानाध्यक्ष रिवार्ड दिया जाए। पिछले माह पर हुए अपराध, वारंटी की गिरफ्तारी, केस के अनुसंधान कमियां रह गई हैं उस पर चर्चा करते है। पर्व त्यौहार का समय खत्म हो गया हैं। अब शराबबंदी व अपराध नियंत्रण पर अधिक जोर रहेगा। इसके लिए वाहनाें की जांच की संख्या बढ़ाने का सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया हैं। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार […]