Tag Archives: naugachia

राजद स्थापना दिवस समारोह पर प्रखंड मुख्यालया मे कार्यकर्ता ने फहराया झंडा || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

रंगरा:- राष्ट्रीय जनता दल द्वारा स्थापना दिवस के 25वां रजत जंयती पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता सह रंगरा प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार, प्रखंड महासचिव विकास कुमार के संचालन में रंगरा प्रखंड में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद गरीबों शोषित की पार्टी रही है उनके हक अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक हमेशा लड़ने का काम किया है । वहीं पूर्व युवा प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा की आज और हमेशा से गरीबों का बल राजद रही हमें गर्व है कि हम सब राष्ट्रीय जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी जी के हाथ बिहार की शासन […]

नवगछिया : केस नहीं उठाने पर अपराधियों ने चलाई गोली, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

अपराधभागलपुरसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में केस नहीं उठाने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने बोरवा गांव के लक्ष्मी मंडल पर अपराधियों द्वारा हत्या की नीयत से गोली चला देने की सूचना है। कहा जा रहा है कि अपराधियों द्वारा चलायी गयी दो गोलियों में से एक भी गोली लक्ष्मी मंडल को नहीं लगी और वे बाल बाल बच गए। दूसरी तरफ मौके पर आ जुटे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ कर एक युवक को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवक कहलगांव के अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान निवासी अनिल कुमार है। ग्रामीणों ने आरोपी की जबरदस्त धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी का […]

नवगछिया : अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का फाटक तैयार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कटारिया रेलखंड के बीच स्थित रेलवे समपार पथ का फाटक संख्या 9 एफ अब अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस हो गया है। इस रेलवे फाटक के दोनों तरफ सिग्नल और विद्युत चालित गेट लग जाने से रेल परिचालन और भी सुगम हो सकेगा। साथ ही फाटक के रास्ते गुजरने वाले वाहन सवार को भी सहूलियत होगी।इस रेलवे फाटक पर लगे इंटरलॉकिंग सिस्टम का उद्घाटन मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अमित मणि त्रिपाठी ने किया। श्री त्रिपाठी ने बताया इस फाटक मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही थी जिसके कारण रेल परिचालन और सड़क मार्ग के वाहन सवारों की परेशानी बढ़ गई थी। इस कारण रेल प्रशासन पर इस गेट को इंटरलॉक करने […]

1898 किलोमीटर यात्रा कर साइकिल से केदारनाथ पहुंचेगा नवगछिया का शिवभक्त गौरव || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

अभी रुद्रप्रयाग में है गौरव नवगछिया के सतसंग रोड निवासी गौरव भारद्वाज ने 1898 किलोमीटर की यात्रा कर साइकिल से केदारनाथ धाम पहुंचने का प्रण लिया है. गौरव ने पिछले माह 24 जून से कोलकाता से यात्रा की शुरूआत की है. शनिवार को वह रुद्रप्रयाग में था. वह लगातार अपने दोस्तों के बीच लाइव आ कर विभिन्न स्थानों की जानकारी भी दे रहा है. जानकारी मिली है कि गौरव साइकिल से ही वापस आएंगे. गौरव ने बताया कि देवाधिदेव महादेव में उसकी अटूट आस्था है. इसलिये उन्होंने यह प्रण लिया है. गौरव धार्मिक पृष्ठभूमि का रहा है. गौरव के दादा प्रकांड पंडित थे. गौरव ने कहा कि बचपन से ही उसे धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी रही है. दूरभाष पर गौरव […]

नवगछिया : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ कि बैठक || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसमस्यासरकारी योजनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने शनिवार को नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पथ पर खगड़ा स्थित होटल वैभव में विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन कर आवश्यक निर्देश दिया है. मंत्री ने अधिकारियों को जविप्र के दुकानों रेट वेट का ध्यान रखने और वितरण में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया है. मंत्री करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करती रही. मौके पर उनके साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी एडीएसओ अजित कुमार, इस्माइलपुर सह सबौर के आपूर्ति निरीक्षक अंजनी कुमार सहित जिले के कई आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया : गंगोत्री मंच प्रदेश संगठन की बैठक में संगठन विस्तारीकरण पर चर्चा || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – इस्माईलपुर प्रखण्ड जहान्वी चौक जाह्नवी बिहार कॉलिनी में गगोत्री जागरण मंच के प्रदेश संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में संगठन विस्तारीकरण पर विचार विमर्श किया. बैठक में सभी प्रखंड व जिला के अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में नियमित मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया और आगामी दिनों में संगठन विस्तारीकरण का भी निर्णय लिया गया. गांगोत्री जागरण मंच के संस्थापक डॉ प्रमोद कुमार मंडल, मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार, भागलपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुंगेर जिला. अध्यक्ष चतर्भुज मंडल, मधेपुरा जिला अद्यकछ सुबोद मंडल, संघठन के वरीय पदाधिकारी बास्की धर मंडल, दयानंद सरस्वती, सुबोद मंडल, प्रभात कुमार, चंद्रकांत मंडल, कवि श्रवण बिहारी समेत कई लोग मौजूद थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया : जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह का निधन || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया  – रंगरा के मसूदनपुर वैसी निवासी जनता दल युनाइटेड महिला सेल की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह का निधन गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को उनके पैतृक आवास पर हो गया. वे 45 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी. शुक्रवार को उनका दाह संस्कार गोपालपुर प्रखंड के बुधुचक गंगा घाट पर किया गया है. अंजनी सिंह के निधन की सूचना मिलते ही जदयू जिला संगठन शोक में डूब गया. पार्टी के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि अंजनी सिंह को चौथी बार प्रदेश नेतृत्व ने महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनी थी. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि अंजनी सिंह के निधन से जदयू परिवार शोकाकुल है और इस मुश्किल घड़ी में […]

नवगछिया NH31 पर चकमैदा के पास अज्ञात ट्रक ने ऑटो में मारा धक्का, चालक की मौ’त, दो घायल

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

मृतक खरीक के गणेशपुर गांव का है रहने वाला नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चकमैदा ढाला के पास एक अज्ञात ट्रक के धक्के से खरीक की तरफ जा रहा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में ऑटो चालक मृतक खरीक के गणेशपुर निवासी मनोज पासवान (42) की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि गणेशपुर के ही भोला साह और खरीक के तेलघी निवासी कारे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार अल सुबह पांच बजे की है. नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है तो घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. मामले की बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज […]

टीकाकरण में नवगछिया अव्वल तो रंगरा और इस्माइलपुर पीछे || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया – शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल में 100 केंद्रों पर लोगों को एक साथ कोरोना का टीका लगाया गया. नवगछिया शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल मिला कर 27 केंद्रों पर 5420 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है. नवगछिया अनुमंडल में नवगछिया पीएचसी टीका देने में अब तक अव्वल रहा है तो रंगरा और इस्माइलपुर सबसे पीछे है. इस्माइलपुर में 950 लोगों का टीका कारण किया गया है. हालांकि इस्माइलपुर में केंद्रों की संख्या काफी कम है और महज पांच पंचायत का एक प्रखंड है, इसलिए आबादी के हिसाब से टीकाकरण को संतोषजनक कहा जा सकता है. लेकिन रंगरा के 12 केंद्रों पर महज 1500 लोगों ने टीकाकरण करवाया है. बिहपुर में 2390, नारायणपुर में […]

नवगछिया नया टोला में गोली चलने की सूचना, पहुंची पुलिस || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में शुक्रवार को देर रात चार से पांच चक्र गोली चलने की सूचना है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है. हालांकि मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जानकारी मिली है कि नया टोला के ही रविंद्र शर्मा और पिंटू शर्मा ने गोली बारी की थी. दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. सरिता देवी और उसके पुत्र लव कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 2017 और 2019 में उनपर गोली चलायी थी. जिसमें वे लोग घायल भी हो गए थे. शुक्रवार की रात को दोनों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि तुमलोग आराम से केस उठा लो अन्यथा […]