September 2, 2025
नवोदय नगरपारा में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य संजय कुमार चौधरी, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, सुलेख और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों को हिंदी भाषा के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा मिले और सरकारी […]