5
(1)

भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य संजय कुमार चौधरी, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, सुलेख और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों को हिंदी भाषा के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा मिले और सरकारी व निजी कार्यों में इसका प्रयोग और अधिक बढ़ सके।

प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे सम्मान देने के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में इसका प्रयोग बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से आह्वान किया कि हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और सरकारी कामकाज तथा दैनिक जीवन में इसका प्रयोग कर हिंदी को मजबूत और सबल बनाएं।

कार्यक्रम में छात्र सुदर्शन ने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और इसे आत्मसम्मान तथा भारतीय संस्कृति का आधार बताया। उनके संबोधन ने विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति गर्व और प्रेरणा का संचार किया।

हिंदी पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु कुमार, अजीत कुमार, बृजेश गुप्ता, कीर्ति एंजेला कुजूर, ज्योति कुमारी, पशुपतिनाथ पांडे, आर.एस. राणा, प्रीतम आर्य, रतन कुमार सिंह, अभिषेक झा, नवनीत सुभम, सरीता कुमारी, सत्याशिष प्रधान और रश्मि मरांडी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। हिंदी पखवाड़े की शुरुआत से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह हिंदीमय हो गया और छात्रों में उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: