December 4, 2025
नए साल पर कड़ी निगरानी: झारखंड से शराब तस्करी रोकने के लिए कहलगांव पुलिस अलर्ट ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर, ।नए साल के जश्न में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आमतौर पर लोग इस मौके पर शराब पीकर जश्न मनाते हैं, लेकिन बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब की खरीद-बिक्री और सेवन दोनों पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग झारखंड से शराब लाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वहां देशी और विदेशी शराब आसानी से उपलब्ध है। इसी अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए कहलगांव अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि झारखंड से आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सनहौला थाना क्षेत्र के पोठिया–बैसा चेकपोस्ट पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां सभी छोटे-बड़े वाहनों […]