Tag Archives: NH 31 pr

Noimg

एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, 20 लोग घायलतीन की हालत नाजुक, मायागंज अस्पताल रेफर

बिहारभागलपुररंगरा चौकसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया : बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें देवघर जा रही सवारी गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से तीन को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में घायल सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणकोल गांव के निवासी हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शामिल नरेश यादव ने बताया कि वे लोग गांव से सवारी गाड़ी पर देवघर जा रहे थे। इसी दौरान […]

Noimg

एनएच-31 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक व उपचालक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सोमवार की सुबह खगड़िया जिला के सतीशनगर और नारायणपुर के बीच एनएच-31 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक की पहचान बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के नवादा गोपालपुर बस्ती निवासी दीपक यादव के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं उपचालक उसी गांव के रामदेव यादव के पुत्र 24 वर्षीय अंकज कुमार के रूप में चिन्हित किया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से नारायणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक मनीष कुमार की गंभीर स्थिति […]

Noimg

एनएच-31 पर तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गोपी ढाबा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी रामेश्वर भगत के पुत्र संजीव कुमार (ई-रिक्शा चालक) और ई-रिक्शा में सवार मोहम्मद पुलिस पिता मो० करामात के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां […]

Noimg

एनएच 31 पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बाइक सवार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (एनएच-31) पर नवगछिया के मकनपुर चौक अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के ठीक सामने गुरुवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ठीक पीछे से आ रहे बाइक सवार अमरदीप ठाकुर की सतर्कता और धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक को चलाते समय झपकी आ गई थी। जैसे ही वाहन चौराहे पर लगे ब्रेकर के पास पहुँचा, चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी अचानक यू-टर्न लेते हुए सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। पिकअप नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे अमरदीप ठाकुर, पिता- दयानंद ठाकुर, साकिन- कुमादपुर, थाना रंगरा चौक, […]

Noimg

एनएच-31 पर मक्का व्यवसायी दो सगे भाइयों से 10 लाख 10 हजार की लूट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर तेतरी गुदरिया स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर दो मक्का व्यवसायी भाइयों से 10 लाख 10 हजार रुपये लूट लिये। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट के शिकार हुए दोनों व्यवसायी भाई पटना जिले के बेउर थाना अंतर्गत निवासी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह हैं। ये दोनों फरवरी महीने से नवगछिया के जीरोमाइल इलाके में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों मक्का के सीजन में […]

एनएच-31 पर खड़ी बालू लदी ट्रक चोरी, चालक के लौटने पर ट्रक गायब||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर गुरुवार रात एक खड़ी ट्रक की चोरी हो गई। ट्रक बालू लोड करने कटिहार से जमुई जा रही थी, जिसे नारायणपुर बस स्टैंड चौक से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। शुक्रवार सुबह चालक के लौटने पर ट्रक गायब मिला। इस संबंध में ट्रक मालिक जयकिशोर चौधरी, पिता स्व. तनिकलाल चौधरी, निवासी खुश्मलपुर बारी नगर, थाना बरारी, जिला कटिहार ने भवानीपुर थाना में अज्ञात चोर व उसके गिरोह के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि ट्रक संख्या BR11GD 4821 को नवगछिया से काम करवा कर ड्राइवर जंतोश यादव (गौरा चौकी, थाना जगदीशपुर, जिला भागलपुर) के साथ बालू लोड करने जमुई भेजा गया था। गुरुवार दोपहर करीब […]

एनएच 31 पर हथियार के बल पर युवक से बाइक लूटी, कार सवार पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला में इन दिनों वाहन लुटेरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ये गिरोह रात के समय एनएच 31 पर चलने वाले वाहन चालकों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 बगरी पुल के समीप रविवार की रात सामने आया, जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक से बाइक लूट ली और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इनियार गांव निवासी संधिर कुमार, पिता अमर कुमार सिंह, रविवार की रात करीब 11 बजे अपने मामा के घर भागलपुर जा रहे थे। वे अपने एक पड़ोसी की यामाहा एफजेडएस बाइक (नंबर बीआर 09 एभी 8699) से झंडापुर थाना क्षेत्र होकर गुजर रहे थे। […]

एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के खरीक चौक के पास एनएच 31 पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में झंडापुर निवासी विनोद मंडल का पुत्र हर्ष कुमार, सुभाष ठाकुर का पुत्र हिमांशु कुमार और सूरज शाह का पुत्र पिंटू कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक से नवगछिया आ रहे थे, इसी दौरान एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। तीनों में से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे […]

Noimg

एनएच-31 पर ट्रक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गुरुवार संध्या को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना महर्षि मेंही सत्संग मंदिर और टीवीएस शोरूम के सामने हुई, जब सड़क पार कर घर की ओर जा रहे वृद्ध को नवगछिया की तरफ से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और भवानीपुर थाना के पुअनि हरिश्चंद्र उपाध्याय के सहयोग से घायल को मधुरापुर बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के […]

Noimg

एनएच 31 पर बाइक और टोटो की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

NH 31नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के मुरली-भवानीपुर चौक के पास एनएच 31 पर एक टोटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि टोटो पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पलटी हुई टोटो को उठाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। टोटो चालक शालिग्राम सिंह पिता जीवन प्रसाद सिंह ने बताया कि वह अपनी माँ व अन्य को डॉक्टर से दिखाकर नवगछिया से अपने परिवार के साथ मुरली गांव लौट रहा था। बीच में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मुरली निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी देवी पति जीवन प्रसाद सिंह, हरि मंडल पिता […]