Tag Archives: Nirvachan ki

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की, जबकि नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वरनबिलिटी मैपिंग को लेकर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे थानावार समीक्षा कर पुनः चिन्हित संवेदनशील व्यक्तियों को बाउंड डाउन करवाएं तथा कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध क्षेत्र बदर का प्रस्ताव तैयार करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 2687 […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वीप कार्यक्रम के तहत न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, मतदाता पर्चियों के विवरण का क्रॉस सत्यापन कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां ऐसे व्यक्ति या वर्ग की पहचान की जाए जिन्होंने पिछले चुनाव में मतदान नहीं किया था, ताकि […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 450 कर्मियों की सूची शनिवार को प्राप्त हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित नियंत्रक पदाधिकारी के विरुद्ध निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाए, क्योंकि यह जानबूझकर निर्वाचन कार्य में विलंब और व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास है। नोडल पदाधिकारी ने आगे बताया […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के अंदर सुरक्षाबल की उपस्थिति नहीं रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था केंद्र के बाहर रहेगी, जबकि होमगार्ड के जवान मतदाताओं को लाइन में लगाने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप, पुरुष एवं महिला शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शौचालयों पर पुरुष और महिला का स्पष्ट संकेतक लिखवाया जाए। जिला […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचनी पदाधिकारी और सहायक निर्वाचनी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने पीठासीन पदाधिकारी को 17 सी प्रपत्र की पर्याप्त प्रति उपलब्ध कराएं। ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित सभी बूथ लेवल एजेंट के पास 17 सी प्रपत्र की प्रति रहे, जिसमें एक प्रति ईवीएम के साथ और एक संविक्षा हेतु रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और पीठासीन पदाधिकारी 50 मॉक पोल करें और वीवीपैट से […]