January 17, 2026
नीति आयोग की टीम ने पीरपैंती प्रखंड का किया बारीकी से निरीक्षण || GS NEWS
पीरपैंतीChanchal Jhaभागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में नीति आयोग की टीम ने विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी, भागलपुर एवं वित्त मंत्रालय के सह-डायरेक्टर प्रवीण रंजन ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी प्रखंड कार्यालय से शेरमारी हाई स्कूल पहुंचे, जहाँ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालदेव ठाकुर, शिक्षक ओम यादव, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। इसके बाद टीम पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंची, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों और मरीजों को दी […]