January 9, 2026
नवगछिया में आर्ट एंड कल्चर क्लस्टर व प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर नवगछिया में स्थायी आर्ट एंड कल्चर प्लेटफॉर्म या क्लस्टर तथा कला एवं संस्कृति प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि भागलपुर जिले के गंगा और कोसी नदी के बीच स्थित दियारा क्षेत्र, विशेषकर नवगछिया और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में बच्चों और युवाओं में कला एवं संस्कृति के प्रति गहरी रुचि तथा उल्लेखनीय प्रतिभा मौजूद है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे और युवा हैं, जो चित्रकला, लोककला, संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक उपयुक्त मंच, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन […]