March 7, 2026
मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को बालेश्वर यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि परमानंद महतो तथा छह–सात अन्य लोगों ने उनके भाई विकास यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल विकास यादव का इलाज कराया गया। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कांड का अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने रामनगर बिंदटोली निवासी परमानंद महतो, विनोद महतो, सौरव कुमार और सम्राट कुमार को गिरफ्तार कर लिया। […]