December 31, 2025
पांच गृह रक्षक जवानों के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला के पांच गृह रक्षक जवानों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, नवगछिया परिसर में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सिपाही चालक नितेश कुमार सिंह ने की। इस समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले जवानों में हरदेव प्रसाद यादव, पुलकित साह, जयप्रकाश लाल, प्रमोद कुमार और जगदीश साह शामिल थे। समारोह के दौरान इन सभी जवानों को उनके सेवाकाल और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथी जवानों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर मोहम्मद आलम, पवन कुमार, मन्नोवर आलम, […]