December 14, 2025
गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल बने जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति, बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र सदस्य नियुक्त || GS NEWS
गोपालपुरChanchal Jhaभागलपुर । बिहार विधानसभा की नियमावली के अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. शैलेंद्र को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समिति के सभापति के रूप में उनके नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि समिति के माध्यम से जिला परिषद एवं पंचायत स्तर पर […]